Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Lucknow Pitbull Attack: लखनऊ में 80 साल की महिला को पालतू कुत्ते ने की हत्या

Lucknow Pitbull Attack: लखनऊ में 80 साल की महिला को पालतू कुत्ते ने की हत्या

By प्रिया सिंह 
Updated Date

Lucknow Pitbull Attack News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां  कैसरबाग के बंगाली टोला में एक 80 वर्षीय मह‍िला सुशीला त्रिपाठी को उनके ही पालतू कुत्तों ने नोच-नोचकर घायल मार डाला।

पढ़ें :- World Press Freedom Day : ग्लोबल रैंकिंग में पाकिस्तान और सूडान से बदतर है भारत की स्थिति, देखिए चौंकाने वाली रिपोर्ट

बता दें कि राजधानी लखनऊ में कैसरबाग के बंगाली टोला की रहने वाली 80 वर्षीय मह‍िला सुशीला त्रिपाठी को उनके ही पालतू कुत्ते ने काट-काट कर घायल कर दिया जिसके बाद से

महिला को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए बलरामपुर अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। ट्रामा सेंटर पहुंचते ही महिला की मौत हो गया।

बताया जा रहा है कि बंगाली टोला में रहनी वाली सुशीला त्रिपाठी नारी शिक्षा निकेतन से सेवानिवृत्त थीं। घर में दो पिटबुल और लैबराडोर प्रजाति के दो पालतू कुत्ते हैं। सुशीला दोनों की रोजाना खाना देती थीय़ पिटबुल प्रजाति के कुत्ते ने सुशीला को पेट और चेहरे पर बुरी तरह से काटा था।

पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2024: इस दिन नामांकन दाखिल करेंगे पीएम मोदी, काशी में पर्चा भरने से पहले करेंगे रोड शो
Advertisement