लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ में रविवार की दोपहर तेज बारिश हुई। साथ ओलों की जमकर बारिश हुई है। इस वजह से कई सड़कों में जलभराव के हालात बन गए हैं । शहर के विकास नगर इलाके में रोड बीचो-बीच से धंस गई है। इससे एक कार उसी में फंस गई है। कार को जैसे-तैसे बाहर निकाला गया। इसके बाद से दोनों तरफ से यातायात को रोक दिया गया है।
पढ़ें :- सोलर इंडस्ट्रीज शेयर: बारूद बनाने वाली कंपनी ने शेयर बाजार में मचाया धूम, कंपनी के शेयर में सात फीसदी का उछाल, निवेशक हैरान
लखनऊ मे एक बार फिर बारिश ने खोली पोल । पीडब्ल्यूडी और नगर विकास की खुली पोल। बारिश के बीच धंसी सड़क में फंसी कार। बड़ा हादसा होने से बाल बाल बचा, पुलिस ने किया रूट डायवर्ट। विकास नगर थाना क्षेत्र स्थित सेक्टर 4 में बरसात के बीच धंसी सड़क pic.twitter.com/BNF933z1SG
— santosh singh (@SantoshGaharwar) March 3, 2024
बारिश के साथ प्रदेश में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं हवाएं
पढ़ें :- IND vs NZ : दोपहर या शाम में नहीं, कल इतने बजे शुरू होगा भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला वनडे; जानें- टाइम और लाइव स्ट्रीमिंग की डिटेल
बारिश के साथ प्रदेश में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलीं। प्रदेश के अधिकतर इलाकों में तीन से चार डिग्री तक की गिरावट अधिकतम तापमान में दर्ज की गई। ओलावृष्टि, बारिश, गरज चमक और बिजली गिरने के आसार हैं।
यूपी की राजधानी लखनऊ में रविवार की दोपहर तेज बारिश हुई। साथ ओलों की जमकर बारिश हुई है। इस वजह से कई सड़कों में जलभराव के हालात बन गए हैं । pic.twitter.com/JDh7tF4gGF
— santosh singh (@SantoshGaharwar) March 3, 2024
इन इलाकों में आज बिजली गिरने का अलर्ट
पढ़ें :- दिलजीत दोसांझ के इंदौर कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, अमिताभ बच्चन के ‘जलसा’ का भी ई-मेल में जिक्र
गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदई, लखनऊ, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदासनगर व आसपास समेत कई इलाकों में तेज हवा, बिजली गिरने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।