लखनऊ: लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर एक बार फिर लखनऊ का JPNIC सेंटर चर्चा में है। यहां पर पुलिस के कड़े पहरे और बैरिकेडिंग को तोड़कर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता JPNIC के अंदर घुस गए। इस कार्यकर्ताओं ने जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जिस पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा राज में स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान करना किसी ‘दूसरे स्वतंत्रता आंदोलन’ लड़ने से कम नहीं है।
पढ़ें :- गाजियाबाद में 50000 रुपये का इनामी चोर नागिन गिरफ्तार, 100 से ज़्यादा मुकदमें दर्ज, पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली
रिपोर्ट्स के अनुसार, जयप्रकाश नारायण की जयंती के अवसर पर प्रशासन ने लखनऊ स्थित जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंट (JPNIC) के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया था और बैरिकेडिंग कर रखी थी। लेकिन, कड़े पहरे और पाबंदियों के बावजूद सपा कार्यकर्ता और छात्र नेता चकमा देकर परिसर के भीतर दाखिल होने में कामयाब रहे। समाजवादी पार्टी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाहा समेत करीब 10 सपा कार्यकर्ताओं ने JPNIC परिसर में लोकनायक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस घटना का वीडियो शेयर करते हुए पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा, “भाजपा राज में स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान करना किसी ‘दूसरे स्वतंत्रता आंदोलन’ लड़ने से कम नहीं है। लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन! जिन भाजपाइयों के वैचारिक पूर्वजों ने देश के दुश्मनों के लिए मुख़बिरी की हो, वो स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान क्या करेंगे।”
भाजपा राज में स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान करना किसी ‘दूसरे स्वतंत्रता आंदोलन’ लड़ने से कम नहीं है।
लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन!
पढ़ें :- CJP नेता अभिजीत दिपके, आशुतोष रंका और सौरव दास रिहा, एक साल तक शांति बनाये रखने की शर्त
जिन भाजपाइयों के वैचारिक पूर्वजों ने देश के दुश्मनों के लिए मुख़बिरी की हो, वो स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान क्या करेंगे। https://t.co/G8KxFQH9nj
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) October 11, 2026