Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Lucknow Weather Alert : आने वाले दिनों में बढ़ेगा लखनऊ का तापमान, दिन में बढ़ी गर्मी और रातें अभी भी सर्द

Lucknow Weather Alert : आने वाले दिनों में बढ़ेगा लखनऊ का तापमान, दिन में बढ़ी गर्मी और रातें अभी भी सर्द

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ । यूपी (UP)  की राजधानी लखनऊ में मंगलवार (07 फरवरी) को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है, जबकि न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा। पिछले दो दिनों से मौसम में अचानक बदलाव देखा जा रहा है। हालांकि, मौसमी बदलाव का ये सिलसिला बीते दो हफ़्तों से जारी है। तापमान में लगातार उतार-चढाव देखा जा रहा है। अब अधिकतम तापमान में करीब 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की जा रही है। वहीं, न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह रहा है।

पढ़ें :- CISCE Board Result 2024 : माफिया अतीक अहमद के दोनों बेटे पास, जानें 10वीं-12वीं में मिले कितने नंबर

राजधानी लखनऊ में सुबह 10 बजे से चमकती धूप लोगों को ठंड से राहत दे रही है। सोमवार को राजधानी का अधिकतम और न्यूनतम तापमान बढ़ा रहा। धूप में अब लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा है। दोपहर 2 बजे के करीब धूप इतनी तेज हो जाती है कि लगातार बैठना या सड़कों पर चलना मुश्किल हो जाता है।

अभी न्यूनतम तापमान 15 डिग्री से नीचे रहेगा

यूपी (UP) में मौसमी बदलाव का असर दिखाई दे रहा है। लखनऊ मौसम विभाग (Lucknow Meteorological Department) के वैज्ञानिक मो. दानिश ने बताया कि ‘आने वाले दिनों में भी तापमान बढ़ेगा। बावजूद न्यूनतम तापमान कुछ दिनों तक 15 डिग्री सेल्सियस के नीचे ही रहेगा। अधिकतम तापमान में भले ही इजाफा दिखे। अभी मौसम में कोई बड़ा बदलाव होता नजर नहीं आ रहा है।’ यह कहना सही होगा कि, लगन वाली ठंड और ठिठुरन अब कल की बात हो चुकी है।

बदला मौसम का मिजाज

पढ़ें :- लोकसभा सामान्य चुनाव के नामांकन की तैयारियों का डीएम ने किया निरीक्षण

उत्तर प्रदेश में पूरब से पश्चिम तक मौसम में परिवर्तन का दौर जारी है। फरवरी की शुरुआत से ही सुबह और रात के समय ठंड का एहसास हो रहा है। दिन चढ़ने के साथ गर्मी और उमस बढ़ने लगती है। दो दिनों से रात का भी तापमान सामान्य ही रह रहा है। मंगलवार को भी कमोबेश ऐसा ही हाल रहेगा। ईस्ट से लेकर वेस्ट तक मौसम के मिजाज में उतार-चढ़ाव जारी है।

प्रदेश के अन्य जिलों का हाल

प्रदेश के अन्य जिलों की बात करें तो बरेली अभी भी सबसे ठंडे जिलों में से एक है। सोमवार को यहां का न्यूनतम तापमान करीब 8 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि, अन्य जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर ही रिकॉर्ड किया गया। इसी तरह, कानपुर (Kanpur Weather) और  वाराणसी में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा।  प्रयागराज, अलीगढ़ तथा आगरा में भी तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है।

Advertisement