Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Lucknow Weather : बादलों की आवाजाही खेल के बीच रविवार शाम को लखनऊ में हुई बारिश, गिरा पारा

Lucknow Weather : बादलों की आवाजाही खेल के बीच रविवार शाम को लखनऊ में हुई बारिश, गिरा पारा

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। यूपी (UP) की राजधानी लखनऊ (Lucknow ) में रविवार को पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के कारण सुबह से ही बारिश का मौसम बना हुआ ​था। लखनऊ में भी सुबह हुसैनगंज, तेलीबाग, आलमबाग, चारबाग, गोमती नगर विस्तार, कृष्णा नगर में बूंदाबांदी हुई है। जिसके बाद से बादल छाए हुए हैं, लेकिन रविवार शाम बारिश से एक बार फिर पारा लुढ़क गया है।

पढ़ें :- युद्ध स्तर पर नालियों की साफ-सफाई करते हुए फागिंग व एंटीलार्वा का छिड़काव कराया जाए : मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब

यूपी के 75 जिलों में 24 और 25 जनवरी को बारिश का अलर्ट जारी

मौसम विभाग (Weather Department) ने कहा है कि बारिश होने से ठंडक बढ़ेगी और कोहरा छट सकता है। 23 जनवरी से मौसम में फिर से परिवर्तन आएगा और दिन में बादलों की आवाजाही शुरू हो जाएगी। 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। मौसम विभाग (Weather Department) ने यूपी के 75 जिलों में 24 और 25 जनवरी को बारिश का अलर्ट जारी किया है। लखनऊ और अयोध्या में सुबह से आसमान में बादल छाए हैं। वहीं कानपुर और मथुरा में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। कई स्थानों पर ओले गिरे हैं। यहां न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। जबकि अधिकतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य तापमान से 2.9 डिग्री अधिक था।

कानपुर में रविवार को न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया

इन इलाकों में भी बरस सकते है बादल कानपुर में रविवार को न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बारिश के कारण दिन में पारा और नीचे जा सकता है, जबकि रात का पारा बढ़ने की संभावना है। चंद्रशेखर आजाद एग्रीकल्चर एंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी (सीएसए) के मौसम विभाग के मुताबिक ग्रामीण क्षेत्रों में ओले पड़ सकते हैं। इस वजह से फसलों को भी नुकसान पहुंच सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक 23 से 26 जनवरी के बीच पंजाब, हरियाणा और कानपुर मंडल सहित उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई भागों में बारिश की अनुमान जताई है। गंगा के मैदानी भागों में इस बीच कहीं-कहीं तेज बारिश हो सकती है।

पढ़ें :- Delhi News : अरविंद केजरीवाल के खिलाफ NIA जांच की उपराज्यपाल ने की सिफारिश ,आतंकी संगठन से फंड लेने का आरोप

कश्मीर की बर्फबारी का दिखा असर

मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय के मुताबिक, 23-27 जनवरी के बीच एक और पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय को प्रभावित करना शुरू कर देगा। एक विक्षोभ पाकिस्तान और इससे सटे जम्मू कश्मीर में बन रहा है, जिससे बर्फबारी के कारण बारिश हो सकती है।

आईएमडी ने दो दिन का येलो अलर्ट जारी किया

हालांकि आईएमडी ने 24 और 25 जनवरी के लिए कानपुर में ओलावृष्टि व बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इससे पहले बदली रहेगी और हल्की बारिश संभव है। 23 तक बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। बीते 3 दिन से हो रही तेज धूप के बाद शुक्रवार को मौसम में अचानक बदलाव हुआ है।

पढ़ें :- सीएमएस छात्रों ने बनाया कीर्तिमान : आईएससी में 99.75 व आईसीएसई में 99.80 प्रतिशत मेधावी सफल
Advertisement