Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. Madhya Pradesh Elections: मध्य प्रदेश चुनाव को लेकर साफ हुई कांग्रेस की रणनीति? BJP सरकार को घेरने के लिए उठायेंगे ये मुद्दे

Madhya Pradesh Elections: मध्य प्रदेश चुनाव को लेकर साफ हुई कांग्रेस की रणनीति? BJP सरकार को घेरने के लिए उठायेंगे ये मुद्दे

By शिव मौर्या 
Updated Date

Madhya Pradesh Elections: मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ने लगी है। इसको लेकर आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने जबलपुर में चुनावी अभियान का शंखनाद किया है। इसके साथ ही कई बड़े वादे किए गए। कर्नाटक की तरह ही कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में भी 5 गारंटी का एलान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर महिलाओं को हर महीने 1500 रुपए, 500 रुपए में रसोई गैस सिलेंडर, 100 यूनिट बिजली माफ, 200 यूनिट पर हाफ, पुरानी पेंशन स्कीम लागू और किसान कर्जमाफी पुनः प्रारंभ होगी।

पढ़ें :- राहुल गांधी की छवि खराब करने के लिए BJP ने खर्च किए करोड़ों रुपए, मोदी ने गिराई पीएम पद की गरिमा : प्रियंका गांधी

प्रियंका की रैली से तय हुई कांग्रेस की ये चुनावी रणनीति
कांग्रेस का हिंदुत्व कार्ड दिखा: मध्यप्रदेश चुनाव से पहले कांग्रेस का हिंदुत्व कार्ड देखने को मिला। प्रियंका के स्वागत में 30 फीट की गदा लगाई गई थी। बजरंग बली से लेकर हर हर महादेव के नारे लग रहे थे। प्रियंका ने मां नर्मदा की पूजा और आरती की।

भ्रष्टाचार के लगाए आरोप: चुनाव से पहले प्रियंका गांधी ने भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर घेरने की कोशिश की। प्रियंका गांधी ने कहा कि व्यापम घोटाला, राशन घोटाला, शिक्षक घोटाला, पुलिसभर्ती घोटाला, खंनन घोटाला, कोरोना घोटाला, बिजली विभाग घोटाला, ईं टेंडर का घोटाला, टीवी सेट का घोटाला… कितने सारे घोटाले हैं, जो मोदी जी ने गालियों वाली जो लिस्ट गिनाई थी उससे लंबी इनके घोटालों की लिस्ट है।

रोजगार को लेकर बड़ा बयान: प्रियंका गांधी ने कहा कि, तीन साल में इन्होंने मात्र 21 सरकारी नौकरियां दी हैं। मैंने तीन बार ये आंकड़ा चेक कराया और तीन बार जवाब आया कि ये सही आंकड़ा है। अगर आप जागरुक नहीं होंगे और समझेंगे नहीं, तो ये जो रिश्वत राज चलाया है, जिसकी वजह से आपको छोटे से छोटे काम के लिए रिश्वत देनी होती है। इसे आप आज बंद नहीं करेंगे तो आपके भविष्य का क्या होगा।

महंगाई का मुद्दा: प्रियंका गांधी ने महंगाई के मुद्दे को लेकर भी सरकार पर तंज कसा। कहा कि गैस सिलेंडर इतना महंगा है कि भरा नहीं पाते। आधी चीजें लोग खरीद नहीं पा रहे हैं। पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ गए है।

पढ़ें :- महाराष्ट्र में INDIA गठबंधन भारी बहुमत से लोकसभा सीटें जीतेगा, भाजपा चलाती है बुलडोजर : मल्लिकार्जुन खड़गे

 

Advertisement