Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. प्रदेश में माफिया कभी युवाओं के भविष्य पर ग्रहण लगाते थे, आज वह जेलों में गिड़गिड़ा रहे : सीएम योगी

प्रदेश में माफिया कभी युवाओं के भविष्य पर ग्रहण लगाते थे, आज वह जेलों में गिड़गिड़ा रहे : सीएम योगी

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्रेटर नोएडा को आज बड़ी सौगात दी। उन्होंने ग्रेटर नोएडा में आज 1,670 करोड़ लागत की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये परियोजनाएं गौतमबुद्ध नगर समेत आसपास के जनपदों के बहुमुखी विकास को नए आयाम प्रदान करेंगी।

पढ़ें :- INDIA गठबंधन प्रत्याशी वीरेंद्र चौधरी पहुंचे बैजू यादव के सोनौली कार्यालय,बैठक

पहले गौतमबुद्ध नगर से औद्योगिक इकाइयां पलायन कर जाती थीं लेकिन विगत साढ़े 05 वर्षों में आप ने गौतमबुद्धनगर की बदलती हुई तस्वीर देखी है। कल हमने यहां उत्तर भारत के पहले डाटा सेंटर का लोकार्पण भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि, आज उत्तर प्रदेश से संगठित अपराध पूरी तरह समाप्त हो चुका है। प्रदेश में माफिया जो कभी युवाओं के भविष्य पर ग्रहण लगाते थे, आज वह जेलों में गिड़गिड़ा रहे हैं।

साथ ही कहा कि, आज बदलती हुई तस्वीर न केवल गौतमबुद्धनगर बल्कि प्रदेश की तकदीर भी बदलती हुई दिखाई दे रही है। यह बदलती हुई तकदीर आज हम सब के सामने ‘नए भारत के नए उत्तर प्रदेश’ की उस नई तस्वीर को प्रस्तुत करता है, जिसपर हर प्रदेशवासी गौरव की अनुभूति कर रहा है। सीएम योगी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज समाज के हर वर्ग के लोगों को लाभ मिल रहा है। बिना भेदभाव सरकार काम कर रही है। सरकारी योजनाओं का सबको लाभ मिल रहा है।

Advertisement