Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Maha Kumbh 2025 : योगी कैबिनेट की बैठक शुरू, मंत्रिपरिषद के साथ मुख्यमंत्री संगम में लगाएंगे पुण्य की डुबकी

Maha Kumbh 2025 : योगी कैबिनेट की बैठक शुरू, मंत्रिपरिषद के साथ मुख्यमंत्री संगम में लगाएंगे पुण्य की डुबकी

By संतोष सिंह 
Updated Date

Maha Kumbh 2025 : यूपी की योगी सरकार की प्रयागराज में महाकुंभ 2025 में विशेष कैबिनेट बैठक चल रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में बुधवार को त्रिवेणी संकुल, प्रयागराज में मंत्रिपरिषद की बैठक चल रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाकुंभ नगर में त्रिवेणी संकुल अरैल पर आज 1 बजे प्रेसवार्ता करेंगे। कैबिनेट बैठक के बाद सीएम योगी मीडिया से बातचीत करेंगे और महाकुंभ से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी साझा करेंगे। बैठक के बाद डेढ़ से दो बजे के बीच सीएम योगी मंत्रिमंडल के साथ संगम स्नान करेंगे।

पढ़ें :- CM योगी ने बिना ब्याज और गारंटी वाला पांच-पांच लाख लोन बांटा, बोले-अब बुंदेलखंड की ताकत का एहसास दुनिया करेगी

महाकुंभ में कैबिनेट बैठक पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा,कि प्रयागराज महाकुंभ 2025 को लेकर आज महाकुंभ मेला क्षेत्र में उत्तर प्रदेश की मंत्रिपरिषद की बैठक हो रही है। 22 जनवरी अत्यधिक महत्वपूर्ण दिन है आज ही के दिन रामलला अपने जन्मस्थान में विराजमान हुए थे और आज की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे। जिसकी जानकारी आपको बैठक के बाद आपको दी जाएगी। मंत्रिपरिषद मुख्यमंत्री के साथ संगम में डुबकी लगाएंगे।

महाकुंभ मेले में यूपी कैबिनेट की विशेष बैठक पर यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा, कि यहां पर प्रदेश की कैबिनेट और सारे मंत्रीमंडल के सदस्य आए हैं। मैं सभी का स्वागत करता हूं और उत्तर प्रदेश की सरकार के तरफ सभी संतों का मैं अभिनंदन करता हूं। आप सबके आने से प्रयागराज की महाकुंभ का अद्भुत वातावरण का निर्माण हुआ है। सभी कैबिनेट मंत्री स्नान करेंगे।

कानून व्यवस्था सरकार की प्राथमिकता है : सुरेश कुमार खन्ना

प्रयागराज महाकुंभ क्षेत्र में आज हो कैबिनेट बैठक से पहले यूपी के मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि हमें खुशी है कि कुंभ का आयोजन इतने भव्य तरीके से हो रहा है। हम इसके लिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को बधाई देते हैं। दुनिया भर से लोग कुंभ में आने के लिए उत्साहित हैं। आज यहां कैबिनेट की बैठक है, जिसके बाद हम पवित्र स्नान करेंगे। उन्होंने कहा कि सीएम चाहते हैं कि राज्य के हर जिले में मेडिकल कॉलेज स्थापित हों। इस पर आज प्रस्ताव आएगा। एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए कई फैसले लिए जाएंगे। कानून व्यवस्था सरकार की प्राथमिकता है।

पढ़ें :- योगी सरकार ने होली से पहले किसानों को दिया बड़ा तोहफा, गेहूं की एमएसपी में 150 रुपए का भारी इजाफा, अब इतना बढ़कर मिलेगा रेट

महाकुंभ 2025 में आज यूपी सरकार के तरफ से विशेष कैबिनेट बैठक आयोजित किए जाने पर उत्तर प्रदेश के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि हमें कैबिनेट बैठक के बाद ही जानकारी दी जाएगी। उसके बाद सभी मंत्री एक साथ गंगा में डुबकी लगाने जाएंगे। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के हरिद्वार दौरे पर उन्होंने कहा कि गंगा तो वहां भी है, चाहे कोई हरिद्वार में नहाए या यहां (महाकुंभ में)… उसे वहां (हरिद्वार में) भी डुबकी नहीं लगानी चाहिए।

Advertisement