नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी (Congress Party) के पूर्व अध्यक्ष व वायनाड से सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने गुरुवार का एक्स पोस्ट पर लिखा कि देश की हर गरीब महिला को ‘महालक्ष्मी योजना’ (Mahalakshmi Yojana) बहुत ध्यान से समझने की ज़रूरत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हर गरीब परिवार की एक महिला को महालक्ष्मी मान कर उनके खाते में साल के 1 लाख रुपये डालने का संकल्प लिया है।
पढ़ें :- श्रीकृष्ण विवाद थमा नहीं, अब धीरेंद्र शास्त्री राम पर ये क्या बोल गए, अखिलेश बोले- इसके राजनीतिक आकाओं को होगा ये मंजूर , हमें अंश मात्र भी स्वीकार्य नहीं
महिलाएं ‘घर का बैंक’ होती हैं जिनके पास गया एक-एक रुपया परिवार को मज़बूत बनाने में ही लगता है और मज़बूत परिवार ही मज़बूत समाज का आधार हैं। महिला को अब किसी के आगे हाथ फैलाने या नज़र झुकाने की ज़रूरत नहीं होगी। पढ़ाई, कमाई और दवाई का बोझ घर की महिला खुद अपने कंधों पर उठाने में सक्षम होगी।
देश की हर गरीब महिला को ‘महालक्ष्मी योजना’ बहुत ध्यान से समझने की ज़रूरत है।
कांग्रेस ने हर गरीब परिवार की एक महिला को महालक्ष्मी मान कर उनके खाते में साल के 1 लाख रू डालने का संकल्प लिया है।
महिलाएं ‘घर का बैंक’ होती हैं जिनके पास गया एक-एक रुपया परिवार को मज़बूत बनाने में ही… pic.twitter.com/w7AzDqUWdb
पढ़ें :- IOA Elections : सिंधू और मीराबाई आईओए एथलीट आयोग के चुने गए सदस्य, 10 खिलाड़ियों का निर्विरोध चयन
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) March 14, 2024
उन्होंने कहा कि महिलाओं के हाथ में एक लाख का मतलब परिवार के सामने अचानक आई किसी विपदा से निपटने का इंश्योरेंस भी है। यह योजना बड़ी संख्या में छोटे निवेश वाले बिजनेस शुरू करने में सहायक बन कर गांव-गांव महिलाओं को उद्यमी भी बनाएगी।
राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि कांग्रेस देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए महिलाओं की आकांक्षाओं में निवेश पर विश्वास रखती है। महालक्ष्मी सिर्फ एक योजना नहीं है बल्कि आधी आबादी के बेहतर स्वास्थ्य,सुरक्षा, सम्मान और समृद्धि की गारंटी है। संघर्ष के दिन खत्म हुए, अब खुशियां आपका इंतज़ार कर रही हैं।