Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Lok Sabha Election 2024 : PM मोदी के खिलाफ देश की पहली किन्नर महामंडलेश्वर वाराणसी से ठोकेंगी ताल, कही ये बड़ी बात

Lok Sabha Election 2024 : PM मोदी के खिलाफ देश की पहली किन्नर महामंडलेश्वर वाराणसी से ठोकेंगी ताल, कही ये बड़ी बात

By संतोष सिंह 
Updated Date

वाराणसी। देश की पहली किन्नर महामंडलेश्वर हेमांगी सखी (Mahamandaleshwar Himangi Sakhi) वाराणसी लोकसभा सीट (Varanasi Lok Sabha Seat) से मैदान में उतरेंगी। अखिल भारत हिंदू महासभा (All India Hindu Mahasabha) ने हेमांगी सखी (Himangi Sakhi) को बनारस से टिकट दिया है। वह 12 अप्रैल को बनारस पहुंचेंगी और बाबा विश्वनाथ (Baba Vishwanath) का आशीर्वाद लेकर अपने चुनाव प्रचार की शुरूआत करेंगी।

पढ़ें :- Tamil Nadu Election 2026 : मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, बोले- 2023 में पारित महिला आरक्षण बिल क्यों नहीं लागू किया?

महामंडलेश्वर हेमांगी सखी (Mahamandaleshwar Himangi Sakhi)  ने कहा कि पूरे देश में किन्नर समाज की स्थिति दयनीय है। किन्नर समाज के लिए एक भी सीट आरक्षित नहीं की गई है। किन्नर समाज अपनी बात लोकसभा और विधानसभा में कैसे रखेगा? किन्नर समाज का नेतृत्व कौन करेगा? किन्नर समाज की भलाई के लिए मैंने धर्म से राजनीति की ओर रुख किया है।

हेमांगी सखी (Himangi Sakhi)  ने कहा कि हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के विरोध में नहीं हैं, उन्होंने भी धर्म का काम किया है। हमारा प्रयास सिर्फ इतना ही है कि हमारी बात सरकार के कानों तक पहुंचे। इसीलिए वाराणसी संसदीय सीट (Varanasi Lok Sabha Seat)  से चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है।

अर्द्धनारीश्वर को भूल गई सरकार

महामंडलेश्वर ने कहा कि सरकार ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा दिया है। हम इसकी सराहना करते हैं, बेटियां जगतजननी का स्वरूप हैं लेकिन सरकार अर्द्धनारीश्वर को भूल गई। यह नारा हम भी सुनना चाहते हैं, वह दिन कब आएगा? केंद्र सरकार ने ट्रांसजेंडर पोर्टल (Transgender Portal) जारी कर दिया लेकिन क्या किन्नरों को इसके बारे में पता है। जो सड़क पर भीख मांग रहे हैं, उनको पता ही नहीं है कि उनके लिए कोई पोर्टल भी है।

पढ़ें :- अभिनेता पवन क्लयाण के सेहत को लेकर चिरंजीवी ने सोशल मीडिया पर दिया अपडेट, पीएम ने लिया हालचाल

उन्होंने सवाल उठाया कि जब सरकार ने पोर्टल जारी किया तो प्रचार क्यों नहीं किया ? किन्रर बोर्ड बनाने से कुछ नहीं होता है। सरकार को किन्नर समाज के लिए सीट आरक्षित करनी पड़ेगी, तब जाकर स्थितियां बदलेंगी। आज भाजपा सरकार ने किन्नरों के लिए अपने दरवाजे खुले रखे होते तो शायद महामंडलेश्वर हेमांगी सखी (Mahamandaleshwar Himangi Sakhi)   को यह कदम नहीं उठाता पड़ता। हिंदू महासभा (Hindu Mahasabha) ने किन्नरों को मुख्य धारा में लाने के लिए, अपनी बात समाज के सामने रखने के लिए मुझे प्रत्याशी घोषित किया है। यह पहल देश की हर पार्टी को करनी होगी।

Advertisement