Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Maharajganj :‘परामर्श’ ने पराया होने से बचाया 447 परिवार

Maharajganj :‘परामर्श’ ने पराया होने से बचाया 447 परिवार

By ब्यूरो महराजगंज 
Updated Date

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: पुलिस अधीक्षक कार्यालय के परिवार परामर्श केंद्र में कार्यरत संजा देवी और राम प्रकाश गुप्त द्वारा परिवारिक विवादों के निस्तारण से लगभग 447 परिवारों के घर आंगन खुशियों से खिल उठे। पारिवारिक विवाद के बीच सुलह समझौते कराकर परिवार परामर्श केद्र ने जीवन को बेहतर बनाने का अवसर दिया है। संजा देवी और राम प्रकाश गुप्त के अविस्मरणीय योगदान के लिए पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना द्वारा मिशन शक्ति फेज़ 5 के अंतर्गत इन्हें सम्मानित किया गया है। संजा देवी, मई 2022 से परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलर के रूप में कार्यरत हैं। इनके द्वारा पारिवारिक विवादों के समाधान के लिए समर्पित रूप से कार्य किया गया है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक कार्यालय के साथ-साथ विभिन्न थानों और चौकियों से प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया है। संजा देवी ने केवल विवाद निस्तारण तक ही सीमित नहीं रहते हुए महिला कल्याण विभाग में जिला समन्वयक के रूप में भी उल्लेखनीय कार्य किए हैं। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए सरकारी और गैर-सरकारी संस्थानों के साथ मिलकर समाज में जागरूकता फैलाने का महत्वपूर्ण कार्य किया। कोविड-19 महामारी के दौरान भी संजा देवी का योगदान उल्लेखनीय रहा। उन्होंने न केवल जागरूकता अभियानों का संचालन किया बल्कि गांव-गांव जाकर कोविड किट और भोजन वितरण का कार्य भी किया। उन बच्चों को चिन्हित करना और उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलवाना, जिन्होंने कोविड के दौरान अपने माता-पिता को खो दिया था, उनके महत्वपूर्ण कार्यों में शामिल है। साथ ही, किशोरियों और महिलाओं के हित में कई कल्याणकारी योजनाओं जैसे “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” और मानव तस्करी से जुड़े अभियानों में भी उनका योगदान रहा। राम प्रकाश गुप्त, भारतीय वायु सेना से 32 वर्षों की सेवा के बाद वारंट अफसर के पद से सेवानिवृत्त होकर, मई 2022 से परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अब तक सैकड़ों पारिवारिक विवादों का सुलह समझौता करवाकर समाज में शांति और स्थिरता स्थापित करने में मदद की है। राम प्रकाश गुप्त ने अपने अनुभव और समझ का उपयोग कर समाज के विभिन्न वर्गों के बीच पारिवारिक विवादों को हल करने में प्रमुख भूमिका निभाई है। उनके कार्यों के लिए उन्हें पुलिस अधीक्षक द्वारा सम्मानित किया गया है।सम्मान और मिशन शक्ति फेज़ 5 के तहत विशेष पुरस्कारसंजा देवी और राम प्रकाश गुप्त के सराहनीय कार्यों के चलते उन्हें “मिशन शक्ति फेज़ 5” के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना द्वारा सम्मानित किया गया। इन दोनों ने न केवल अपने कार्यों से परिवारों को जोड़ा, बल्कि समाज में सुलह और समझ का संदेश भी फैलाया।

पढ़ें :- UP News: दीपावली से पहले योगी सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को दिया तोहफा
Advertisement