पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो सोनौली महराजगंज :: लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्वक निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने हेतु भारत नेपाल की सोनौली सीमा पर पुलिस एसएसबी सहित सुरक्षा एजेंसिया पूरी तरह से अलर्ट है. और सभी आने जाने वालों व्यक्ति की सघन जांच में जुटी हुई है . इसी क्रम में सोनौली पुलिस ने एक व्यक्ति के पास से नेपाली 15 लाख रुपए बरामद कर हिरासत में लेते हुए विधिक कार्रवाई में जुट गई है.
पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे
मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की दोपहर भारत-नेपाल की सोनौली बॉर्डर पर स्तिथ तिलहवा गांव से कोतवाल सोनौली अभिषेक सिंह की अगुवाई में चौकी प्रभारी खनुआ मनोज गुप्ता उप जिलाधिकारी नौतनवा के द्वारा संयुक्त रूप से चेकिंग के दौरान सोनौली के तिलहवा गांव से एक व्यक्ति के पास से 15 लाख रूपये नेपाली बरामद कर उसे अपने हिरासत में लेकर कार्रवाई में जुट गई है.
पकड़े गए व्यक्ति का नाम बलराम जायसवाल पुत्र प्रेमचंद जायसवाल उम्र 46 वर्ष निवासी लोहिया नगर वार्ड नंबर 23 नौतनवा जनपद महराजगंज बताया है.
इस संबंध में सीओ नौतनवा जयप्रकाश त्रिपाठी ने बताया लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बॉर्डर पर जांच के दौरान एक व्यक्ति के पास से 15 लाख रुपए नेपाली बरामद कर विधिक कार्रवाई की जा रही है.
पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में 10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप