Maharashtra Cabinet Expansion: महाराष्ट्र में महायुति सरकार का आज कैबिनेट विस्तार होने जा रहा है। मंत्री बनने वाले विधायकों के पास फोन पहुंच गए हैं। राज्यपाल नए मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे। बता दें कि, इससे पहले 1991 में भी नागपुर में मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया था। सूत्रों का कहना है कि थोड़ी ही देर में राज्यपाल को मंत्रियों की लिस्ट सौंप दी जाएगी।
पढ़ें :- ED Big Action : आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की ईडी ने अटैच की संपत्ति, बाजार मूल्य 1170 करोड़ रुपये
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो मंत्रिमंडल विस्तार में 35 मंत्री बनाए जा सकते हैं। इनमें शिवसेना के पांच विधायक दोबारा मंत्री बन सकते हैं। 20 कैबिनेट पद बीजेपी को दिए जा सकते हैं। इनमें से 10 या मंत्रियों का शपथ हो सकता है। एनसीपी से 10 और शिवसेना के कुल 12 विधायक मंत्रिपद की शपथ ले सकते हैं। बीजेपी के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले को कैबिनेट में मौका मिल सकता है।
काफी दिनों से चल रही थी खींचतान
काफी दिनों तक महायुति के दलों में खींचतान के बाद आखिरकार मंत्रालयों के बंटवारे पर सहमति बन गई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के 21 दिन बाद रविवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस कैबिनेट विस्तार हुआ। आज कैबिनेट विस्तार में 30-32 मंत्री शपथ ले रहे हैं। इनमें भाजपा के 20-21 विधायक मंत्री बन सकते हैं। शिवसेना को 11-12 और एनसीपी-अजित गुट को 9-10 मंत्री पद मिल सकते हैं।