Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Maharashtra Crisis: एकनाथ शिंदे बनेंगे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, देवेंद्र फडणवीस ने किया ऐलान

Maharashtra Crisis: एकनाथ शिंदे बनेंगे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, देवेंद्र फडणवीस ने किया ऐलान

By शिव मौर्या 
Updated Date

Maharashtra Crisis: महाराष्ट्र में सियासी खींचतान के बीच इस समय बड़ी खबर आ रही है। राज्यपाल से मुलाकात के बाद देवेंद्र फडणवीस ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने ऐलान किया महाराष्ट्र में अगले मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे होंगे। देवेंद्र फडणवीस ने ये चौंकाने वाला ऐलान किया है।

पढ़ें :- लोकसभा चुनाव:राजनीतिक सफर में सगे भाइयों के रास्ते हुए अलग-अलग,एक गठबंधन संग तो दूसरे ने जताया विरोध

उन्होंने कहा कि एकनाथ शिंदे के पास शिवसेना के ज्यादातर विधायकों का समर्थन है और भाजपा एवं 16 अन्य निर्दलीय विधायकों ने उन्हें समर्थन का फैसला लिया है। वह आज शाम को 7:30 बजे ही सीएम पद की शपथ लेंगे। इसके साथ ही फडणवीस ने बड़ा फैसला लेते हुए खुद को कैबिनेट से बाहर रहने का निर्णय लिया है। बता दें कि, आज एकनाथ शिंदे के शपथ के बाद अन्य मंत्री शपथ लेंगे।

महाविकास अघाड़ी सराकर पर साधा निशाना
देवेंद्र फडणवीस ने महाविकास अघाड़ी सरकार पर भी जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, ढाई साल में महाविकास अघाड़ी सरकार ने प्रदेश में कोई काम नहीं किया। उन्होंने कहा कि हिंदुत्व के मुद्दे से हटकर उद्धव जी ने काम किया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, 2019 के चुनाव के बाद हमें बहुमत मिला था।

लेकिन शिवसेना ने बालासाहेब ठाकरे की विचारधारा से समझौता कर कांग्रेस और एनसीपी के साथ मिलकर सरकार बनाई। बालासाहेब ठाकरे इन दोनों ही दलों के खिलाफ पूरी जिंदगी रहे। फिर भी उद्धव ठाकरे ने उनसे ही समझौता किया और महा विकास अघाड़ी का गठन हुआ। उस सरकार में जो प्रचंड भ्रष्टाचार हुआ और पहली बार महाराष्ट्र के इतिहास में दो मंत्री जेल में गए। उन्होंने कहा कि बालासाहेब ठाकरे ने दाऊद का विरोध किया था और इनकी सरकार के एक मंत्री के ही उससे रिश्ते थे।

 

पढ़ें :- Amazon Pay ICICI Bank Credit Card यूजर्स को झटका, 18 जून से रेंट पेमेंट पर नहीं मिलेगा रिवॉर्ड पॉइंट
Advertisement