Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Maharashtra Political Crisis: शिंदे ने लगा दी शिवसेना में सेंध? आदित्य ठाकरे ने ट्विटर के बायो से हटाया मंत्री पद

Maharashtra Political Crisis: शिंदे ने लगा दी शिवसेना में सेंध? आदित्य ठाकरे ने ट्विटर के बायो से हटाया मंत्री पद

By शिव मौर्या 
Updated Date

Maharashtra Political Crisis: महाराष्ट्र की उद्धव सरकार पर खतरा बढ़ता जा रहा है। जल्द ही उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं। इस बीच शिवसेना के बागी विधायक एकनाथ शिंदे और अन्य बागी विधायक गुजरात से गुवाहाटी पहुंच चुके हैं। माना जा रहा है कि असम भाजपा और राज्य सरकार का शीर्ष नेतृत्व गुवाहाटी में शिवसेना के बागी विधायकों के रुकने की व्यवस्था कर रहा है।

पढ़ें :- महराजगंज में चौधरियों में 'चौधरी' बनने की लड़ाई,6 बार के सांसद पंकज चौधरी के सामने कांग्रेस की चुनौती

उधर, शिवसेना के अपने अन्य विधायकों को मुंबई के एक होटल में शिफ्ट किया है। ऐसा कहा जा रहा है कि जल्द ही महाराष्ट्र की महाविकास अघाड़ी सरकार गिर जाएगी और वहां पर फिर से भाजपा का शासन आ जाएगा। इन सबके बीच महाराष्ट्र के पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे ने राज्य में चल रहे राजनीतिक संकट के बीच अपने ट्विटर बायो से मंत्री पद को हटा दिया है। ऐसा माना जा रहा है कि महाराष्ट्र सरकार का गिरना तय है।

इन सबके बीच सीनियर नेता संजय राउत ने महाराष्ट्रक विधानसभा भंग होने की ओर राजनीतिक घटनाक्रम बढ़ने की बात कही है। उन्होंने मराठी में ट्वीट कर कहा है कि राजनीतिक घटनाक्रम जिस दिशा में बढ़ रही है, उस स्थिति में विधानसभा भंग होनी चाहिए।

पढ़ें :- मायावती ने आकाश आनंद को उत्तराधिकारी और नेशनल कोऑर्डिनेटर पद से हटाया, जानिए वजह
Advertisement