Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Maharashtra Politics: आखिर आ गई एकनाथ शिंदे सरकार के कैबिनेट विस्तार की बारी, फडणवीस को मिलेगा ये अहम विभाग

Maharashtra Politics: आखिर आ गई एकनाथ शिंदे सरकार के कैबिनेट विस्तार की बारी, फडणवीस को मिलेगा ये अहम विभाग

By शिव मौर्या 
Updated Date

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे सरकार (Eknath Shinde Govt.) के कैबिनेट विस्तार (cabinet extension) का समय आ ही गया। लंबे समय से इसका इंतजार हो रहा था। दरअसल, एक महीने से ज्यादा का समय सरकार बने हुए हो गया है लेकिन कैबिनेट विस्तार नहीं हुआ था। इसको लेकर उद्धव गुट की तरफ से लगातार एकनाथ शिंदे गुट पर हमले किए जा रहे थे।

पढ़ें :- UP News : इस्कॉन अध्यक्ष गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए वृंदावन लाया गया

वहीं, इस बीच खबर आ रही है कि मंगलवार को एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) और देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) सरकार का कैबिनेट विस्तार होगा। इस दौरान करीब एक दर्जन विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जा सकती है। सबसे अहम गृह मंत्रालय डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस (Deputy CM Devendra Fadnavis) के खाते में जाने की उम्मीद जताई जा रही है।

बता दें कि, इससे पहले उद्धव ठाकरे के इस्तीफे के बाद एकनाथ शिंदे ने मुख्यमंत्री और देवेंद्र फडणवीस ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ 30 जून को ली थी। तब से सरकार दो सदस्यीय मंत्रिमंडल के रूप में काम कर रही है।

 

पढ़ें :- पुंछ हमले में शामिल आतंकियों के स्केच जारी, पता बताने वाले को मिलेंगे 20 लाख
Advertisement