Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Maharashtra Politics: आपकी उम्र ज्यादा हो गई है, आप रिटायर होंगे या नहीं? अजित पवार का शरद पवार पर तंज

Maharashtra Politics: आपकी उम्र ज्यादा हो गई है, आप रिटायर होंगे या नहीं? अजित पवार का शरद पवार पर तंज

By शिव मौर्या 
Updated Date

Maharashtra Politics: एनसीपी में टूट के बाद आज शरद पवार और अजित पवार ने अपनी अपनी ताकत दिखा रहे हैं। अजित पवार ने अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, शरद पवार पर जमकर कटाक्ष किया। यही नहीं उन्होंने शरद पवार को रिटायर होने की सलाह भी दी। अजित पवार ने अपने नौकरीपेशा लोग 58 साल में रिटायर हो जाते हैं।

पढ़ें :- MSCB Bank Scam: अजित पवार व उनकी पत्नी को 25 हजार करोड़ बैंक घोटाला मामले में 'क्लीनचिट', उद्धव गुट का बीजेपी पर हमला

आईपीएस-आईएएस 60 साल में रिटायर होते हैं। नेता 75 की उम्र में रिटायर हो जाते हैं। आडवाणी-मुरली मनोहर जोशी भी रिटायर हुए थे। आपकी उम्र ज्यादा हो गई है। आप रिटायर होंगे या नहीं? आप कभी रूकेंगे या नहीं? साथ ही कहा कि, साहेब ने कहा सुप्रिया को अध्यक्ष बनाओ। हम तैयार हो गए। फिर उन्होंने इस्तीफा वापस ले लिया। आपको जब इस्तीफा वापस ही लेना था तो दिया ही क्यों? मैं झूठ नहीं बोलता।

उन्होंने कहा कि जिद नहीं करनी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि 2017 में कुछ अलग करने का प्रयास था। उससे पहले 2014 में हमें प्रफुल्ल पटेल ने बताया कि हम बाहर से भाजपा को समर्थन देंगे। हम शांत बैठे क्योंकि हमारे नेता का निर्णय था। देवेंद्र फडणवीस मुख्यममंत्री बने तो हमें बताया गया कि शपथ विधि कार्यक्रम में हमें हाजिर रहना है। हम वहां गए। वहां प्रधानमंत्री मिले। उन्होंने हमसे हालचाल जाना। जब भाजपा के साथ नहीं जाना था तो हमें वहां क्यों भेजा गया था?

 

पढ़ें :- प्रकाश अंबेडकर ने महाराष्ट्र में MVA से तोड़ा नाता, घोषित किए 9 उम्मीदवार
Advertisement