महाराष्ट्र से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां शिवसेना नेता अभिषेक घोसालकर की गुरुवार को गोलियों से भून कर मौत के घाट उतार दिया। मौत का यह लाइव वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। हमलावरो ने शिवसेना नेता पर फेसबुक लाइव के दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग की।
पढ़ें :- ICC टी20 वर्ल्ड कप विनर टीम इंडिया को मिलेगा 131 करोड़ रुपए ईनाम, BCCI का ऐलान
कुछ दिनों पहले महाराष्ट्र के पुलिस थाने के अंदर BJP विधायक ने गोलियां चलाई थी,
और आज Live कैमरे पर शिवसेना (UBT) के नेता Abhishek Ghosalkar पर गोलियां चलाई गयी।
ये ‘जंगलराज’ नही तो फिर क्या? pic.twitter.com/hySUBWWZPM
— Srinivas BV (@srinivasiyc) February 8, 2024
पढ़ें :- भारत आज पाइपलाइन के जरिए बांग्लादेश में 5000 टन डीजल कर रहा इंपोर्ट : BPC मुहम्मद रेज़ानुर रहमान
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शिवसेना नेता अभिषेक घोसालकर फायरिंग करने वाले की पहचान मॉरिस नौरोन्हा के रुप में हुई है। उसने पहले शिवसेना नेता को गोली मार कर हत्या कि और फिर खुद को भी गोली मार ली।
महाराष्ट्रात गुंडांचे राज्य सुरू आहे असे मी रोज सांगत आहे.
मुख्यमंत्री आणि त्यांचे बाळराजे रोज गुंड टोळ्याना भेटतात.पक्षात प्रवेश देतात.गृहमंत्री अदृश्य झाले आहेत..राज्य गुंडांच्या तावडीत आहे.म्हणूनच कायद्याची भीती उरली नसून पोलिस हे शिंदे गँगच्या सेवेसाठीच उरले आहेत.
अभिषेक… pic.twitter.com/Q4LSeXzO2F— Sanjay Raut (@rautsanjay61) February 8, 2024
पढ़ें :- Judicial Graft Chapter : एनसीईआरटी ने 'ज्यूडिशियल करप्शन' चैप्टर वाली सभी किताबें लीं वापस, विवाद पर मांगी सार्वजनिक माफी
यह वारदात मुंबई दहिसर की बताई जा रही है। फेसबुक लाइव के दौरान हुई यह वारदात कैमरे में कैद हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हमला वाला मॉरिस नोरोन्हा के ऑफिस में हुआ है। मॉरिस के साथ शिवसेना नेता की कुछ निजी दुश्मनी थी। हां लकि हाल में उनका समझौता हो गया था। कथित तौर पर अभिषेक को एक कार्यक्रम के लिए मॉरिस नोरोन्हा के ऑफिस में बुलाया गया था।
माामले में शिवसेना नेता संजय राउत ने ट्वीट करके इस घटना की निंदा की है। साथ ही महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस के इस्तीफे की मांग की। घटना को चौंकाने वाला मामला बताते हुए कहा कि राज्य में कानून का कोई खौफ नहीं बचा है।