Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. महेंद्र सिंह धोनी का नया लुक सोशल मीडिया पर वायरल, IPL 2023 की तैयारियों में जुटे

महेंद्र सिंह धोनी का नया लुक सोशल मीडिया पर वायरल, IPL 2023 की तैयारियों में जुटे

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। आईपीएल 2023 का शेड्यूल भले ही अभी जारी नहीं हुआ है लकिन खिलाड़ियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भी आईपीएल की तैयारियां शुरू कर दी हैं। धोनी प्रैक्टि्स करने नेट्स में पहुंच गए। धोनी ने यहां अपने चिर-परिचित अंदाज में शॉट लगाए।

पढ़ें :- IPL 2024: संजू सैमन ने तोड़ा धोनी और रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, आईपीएल में किया ये बड़ा कारनामा

हालांकि, महेंद्र सिंह धोनी के चेहरे की दाढ़ी ने क्रिकेट के गलियारों में चर्चा बढ़ा दी है। धोनी का सफेद दाढ़ी में न्यू लुक वायरल हो गया। धोनी के फैंस इस न्यू लुक को भी जमकर पसंद कर रहे हैं। फैंस का कहना है कि धोनी किसी भी लुक में रहें, उन्हें वे बेशुमार प्यार करते रहेंगे। अब वे आईपीएल में उनकी कप्तानी और बल्लेबाजी देखने के लिए बेताब हैं।

पढ़ें :- आईपीएल 2024 के सबसे महंगे कप्तान हैं पैट कमिन्स, जानें बाकी टीमों के कप्तानी की फीस

 

 

पढ़ें :- IPL 2024 Special : आईपीएल इतिहास में 7 खिलाड़ी खेल चुके हैं सभी सीजन, इस बार भी मचाएंगे धमाल
Advertisement