Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Mainpuri By-Election 2022 : अखिलेश यादव बोले- पूरा परिवार है साथ, होगी सबसे बड़ी जीत

Mainpuri By-Election 2022 : अखिलेश यादव बोले- पूरा परिवार है साथ, होगी सबसे बड़ी जीत

By संतोष सिंह 
Updated Date

Mainpuri By-Election 2022 : मैनपुरी लोकसभा सीट (Mainpuri Lok Sabha Seat) पर उपचुनाव में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने डिंपल यादव को चुनाव मैदान में उतारा है। डिंपल यादव (Dimple Yadav) सोमवार को दोपहर करीब 1.30 बजे पति अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के साथ कलेक्ट्रेट पर पहुंचकर नामांकन किया।

पढ़ें :- मायावती ने आकाश आनंद को उत्तराधिकारी और नेशनल कोऑर्डिनेटर पद से हटाया, जानिए वजह

इसके बाद सपा मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  ने कहा कि ये नेताजी की यादों का चुनाव है। इसमें अब तक की सबसे बड़ी जीत होगी। वहीं शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) और उनके बेटे आदित्य यादव (Aditya Yadav) ने साथ न आने के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि नामांकन सादगी से करने आए थे। हम सब साथ हैं।

बता दें उनके साथ शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) या आदित्य यादव (Aditya Yadav) नजर नहीं आए, जबकि पूर्व में प्रोफेसर रामगोपाल यादव (Professor Ramgopal Yadav) द्वारा आदित्य यादव (Aditya Yadav) के साथ आने का दावा किया गया था। बता दें मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के निधन के बाद खाली हुई मैनपुरी लोकसभा सीट (Mainpuri Lok Sabha Seat)  पर सपा ने उनकी पुत्रवधू और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  की पत्नी डिंपल यादव (Dimple Yadav) को प्रत्याशी बनाया गया है।

डिंपल यादव (Dimple Yadav) के साथ सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव (Professor Ramgopal Yadav)  और पूर्व सांसद मैनपुरी तेजप्रताप यादव मौजूद रहे। वहीं लोगों की नजरें शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) और उनके बेटे आदित्य यादव (Aditya Yadav) को तलाशती नजर आईं। डिंपल यादव (Dimple Yadav) से पहले कलेक्ट्रेट पहुंचे सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने दावा किया था कि शिवपाल सिंह से पूछ कर ही उपचुनाव में प्रत्याशी उतारा गया है। नामांकन में शिवपाल सिंह (Shivpal Singh Yadav) के बेटे और प्रसपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य यादव (Aditya Yadav) मौजूद रहेंगे, लेकिन नामांकन में आदित्य यादव (Aditya Yadav)नजर नहीं आए।

इन्हें ही मिला प्रवेश

पढ़ें :- कांग्रेस दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों का आरक्षण छीनकर उसे धर्म के नाम पर देना चाहती है: पीएम मोदी

प्रशासन ने व्यवस्था के अनुसार नामांकन स्थल पर लगे प्रथम बैरियर पर ही डिंपल यादव (Dimple Yadav) की गाड़ी को रोक दिया। यहां से डिंपल यादव (Dimple Yadav) , अखिलेश यादव, प्रोफेसर रामगोपाल यादव (Professor Ramgopal Yadav)  ,तेज प्रताप यादव और प्रस्तावकों को ही प्रवेश दिया गया। बैरियर से नामांकन स्थल तक सभी पैदल ही गए। वहीं सुरक्षा कर्मियों को भी प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई। वहीं धर्मेंद्र यादव और उनके पिता अभय राम यादव को कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट के बाहर ही रोक दिया गया।

2019 में हुए लोकसभा चुनाव में मैनपुरी लोकसभा सीट (Mainpuri Lok Sabha Seat)  से मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav)  सांसद चुने गए थे। बीते 10 अक्तूबर को उनके निधन के बाद मैनपुरी सीट (Mainpuri Seat) खाली हो गई है। इस पर पांच नवंबर को चुनाव आयोग ने उप चुनाव की घोषणा कर दी थी। उप चुनाव के लिए जारी अधिसूचना के अनुसार 10 नवंबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस उपचुनाव में समाजवादी पार्टी ने डिंपल यादव (Dimple Yadav)  को मैदान में उतारा है। 11 नवंबर को सपा जिला अध्यक्ष आलोक शाक्य ने डिंपल यादव (Dimple Yadav) के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचकर चार सेटों में नामांकन पत्र खरीदा था।

सोमवार यानि आज करीब 1.30 बजे डिंपल यादव (Dimple Yadav) पति अखिलेश यादव के साथ मैनपुरी कलेक्ट्रेट स्थित नामांकन कक्ष में नामांकन दाखिल करने पहुंचीं। उनके साथ सपा जिला अध्यक्ष आलोक शाक्य, प्रोफेसर रामगोपाल यादव (Professor Ramgopal Yadav) , पूर्व सांसद धर्मेन्द्र यादव, पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव भी नजर आए।

Advertisement