Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Mainpuri By-Election :अखिलेश बोले-नेता जी और घर के बड़ों के साथ-साथ मैनपुरी की जनता का आशीर्वाद डिंपल यादव के साथ

Mainpuri By-Election :अखिलेश बोले-नेता जी और घर के बड़ों के साथ-साथ मैनपुरी की जनता का आशीर्वाद डिंपल यादव के साथ

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। यूपी (UP) के मैनपुरी लोकसभा सीट (Mainpuri Lok Sabha Seat) पर होने वाले उपचुनाव में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party)ने डिंपल यादव (Dimple Yadav) को मैदान में उतारा है। इसी बीच गुरुवार को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (Progressive Samajwadi Party) के संस्थापक शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) ने पुत्र आदित्य यादव के साथ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व ​मैनपुरी से उम्मीदवार डिंपल यादव से मुलाकात की।

पढ़ें :- पूर्व कांग्रेस नेता संजय निरुपम एकनाथ शिंदे की शिवसेना में हुए शामिल, सीएम की मौजूदगी में ली सदस्यता

नेता जी और घर के बड़ों के साथ-साथ मैनपुरी की जनता का भी आशीर्वाद साथ : अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा कि नेता जी और घर के बड़ों के साथ-साथ मैनपुरी की जनता का भी आशीर्वाद साथ है।

बता दें कि बुधवार को कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर शिवपाल सिंह यादव ने अपने समर्थकों से डिंपल यादव (Dimple Yadav)  को समर्थन करने की बात कही है। जिसके बाद सियासी गलियारों में चल रहे कयासों पर विराम लग गया है।

वहीं बताया जा रहा है कि गुरुवार को अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) भी अपने चाचा शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) से मुलाकात करेंगे। इसके साथ ही शिवपाल अब डिंपल के लिए चुनाव में प्रचार कर सकते हैं। बता दें कि समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने डिंपल यादव की चुनावी राह आसान करने के लिए शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) , जया बच्चन समेत कई लोगों को स्टार प्रचारक बनाया है।

सपा ने मैनपुरी में चुनाव प्रचार के लिए अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है। इसमें अखिलेश यादव, किरनमय नंदा, रामगोपाल यादव, आजम खान, जया बच्चन, शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) समेत 40 लोगों के नाम शामिल हैं।

5 दिसंबर को होना है मतदान

पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2024: इस दिन नामांकन दाखिल करेंगे पीएम मोदी, काशी में पर्चा भरने से पहले करेंगे रोड शो

समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के संस्थापक और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव (Former Chief Minister of UP Mulayam Singh Yadav) के निधन के बाद मैनपुरी सीट खाली हुई है। जिस पर अब 5 दिसंबर को उपचुनाव होना है। यहां से बीजेपी ने समाजवादी पार्टी की कैंडिडेट डिंपल यादव (Dimple Yadav) को टक्कर देने के लिए रघुराज शाक्य को मैदान में उतारा है। हालांकि रघुराज शाक्य को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) का करीबी माना जाता है।

सीट पर सहानुभूति की लहर

गौरतलब है कि मुलायम सिंह के निधन के बाद मैनपुरी में सैफई परिवार का ये पहला चुनाव है। मुलायम के निधन से इस सीट पर सहानुभूति की लहर भी है। यही वजह है कि मुलायम परिवार से मैनपुरी सीट पर चुनाव लड़ने के दावेदारों में धर्मेंद्र यादव से लेकर तेज प्रताप यादव तक के नामों की चर्चा थी। शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) के खुद के भी चुनाव लड़ने के कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन अखिलेश ने अपने पिता मुलायम सिंह की सीट से परिवार के किसी दूसरे सदस्य को उपचुनाव लड़ाने के बजाय अपनी पत्नी डिंपल यादव (Dimple Yadav) पर भरोसा जताया ताकि मुलायम सिंह की सियासी विरासत उनके पास ही रहे।

 

 

 

पढ़ें :- Breaking News-तिहाड़ जेल में दो कैदी गुटों के बीच हिंसक झड़प, एक की हत्या
Advertisement