Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बबीना कैंट फील्ड फायरिंग रेंज में बड़ा हादसा: गोला भरते समय फटा बैरल, दो सैनिकों की गई जान

बबीना कैंट फील्ड फायरिंग रेंज में बड़ा हादसा: गोला भरते समय फटा बैरल, दो सैनिकों की गई जान

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP News: उत्तर प्रदेश के झांसी के बबीना फील्ड फा​यरिंग रेंज में एक बड़ा हादसा हुआ। ये हादसा गुरुवार रात अभ्यास के दौरान हुआ, जिसमें सेना की टी—90 तोप की बैरल फटने से दो जवान शहीद हो गए। वहीं, चालक समेत तीन जवान गंभीर रूप से घायल हैं, जिनको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि गोला दागते समय यह हादसा हुआ।

पढ़ें :- CISCE Board Result 2024 : माफिया अतीक अहमद के दोनों बेटे पास, जानें 10वीं-12वीं में मिले कितने नंबर

इस दर्दनाक हादसे में संतकबीर नगर के रहने वाले प्रदीप सिंह यादव टी—90 के अंदर सवार थे। वहीं, नायब सूबेदार सुमेर सिंह बगरिया और सुकांता मंडल अभ्यास सत्र को लीड कर रहे थे। दो अन्य जवान तोप में गोले भर रहे थे तभी गोला दागते समय तेज धमाके के साथ उसकी बैरल फट गई।

इस हादसे में सुमेर सिंह और सुकांत शही हो गए, जबकि चालक प्रदीप और दो अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को सेना पुलिस ने बबीना स्थित आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां तीनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

 

पढ़ें :- लोकसभा सामान्य चुनाव के नामांकन की तैयारियों का डीएम ने किया निरीक्षण
Advertisement