वाराणसी में देव दीपावली के अवसर पर गंगा स्नान करने जा रहे श्रद्धालु चुनार रेलवे स्टेशन पर ट्रैक पार करते समय ट्रैन की चपेट में आ गए। इस घटना में करीब 8 महिला यात्रियो की मौत हुई है। मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन चोपन से वाराणसी जा रही थीं। सभी पैसेंजर ट्रेन से चुनार पहुंचे थे। यात्री चुनार से वाराणसी के लिए ट्रेन पकड़ने के लिए रेलवे ट्रैक क्रॉस कर रहे थे। फ़िलहाल RPF के जवानों ने घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया है।
पढ़ें :- PM मोदी आज मेरठ में नमो भारत ट्रेन और मेट्रो सेवाओं का करेंगे उद्घाटन, CM योगी बोले- 'नए उत्तर प्रदेश' की विकास यात्रा में जुड़ने जा रहा एक स्वर्णिम अध्याय
बता दे कि चोपन से चुनार पहुंची पैसेंजर ट्रेन प्लेटफार्म नंबर चार पर खड़ी थी. जिससे उतरकर यात्री वाराणसी जाने के लिए प्लेटफार्म नंबर एक पर जाने के लिए फुट ओवर ब्रिज की जगह ट्रैक क्रॉस करने लगे। तभी ट्रैक से गुजर रही कालका एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गईं। बताया जा रहा है कि इस हादसे में आठ लोगों की मौत हुई है। जबकि कई अन्य घायल हैं। सभी महिला श्रद्धालु देव दीपावली के मौके पर वाराणसी में गंगा स्नान के लिए जा रहे थे।
शवों के चीथड़े उड़े
कालका एक्सप्रेस के चपेट में आए श्रद्धालुओं के चीथड़े उड़ गए। जिसे देख मौके पर भगदड़ की स्थिति हो गई, मृत लोगों के परिजनों में कोहराम मच गया। चारों तरफ चीफ पुकार मच गई. जानकारी मिलते ही एसडीएम, अपर पुलिस अधीक्षक समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे घटना का जायजा लिया।
CM योगी ने जताया दुख
पढ़ें :- जापान जा रहे हैं तो क्योटो भी चले जाइएगा, जिससे ये पता चल सके कि काशी उसके जैसा क्यों नहीं बन पाया? अखिलेश ने CM योगी की आगामी यात्रा पर कसा तंज
इस हादसे का संज्ञा लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिया है कि घायलों को बेहतर इलाज मुहैया करवाई जाए।