नई दिल्ली। कोलकाता एयरपोर्ट (Kolkata Airport) पर बुधवार को एक बड़ा हादसा टल गया। इंडिगो एयरलाइंस (Indigo Airlines) का पंख एयर इंडिया एक्सप्रेस (Air India Express) के एयरक्राफ्ट के पंख से जा टकराया। इंडिगो की फ्लाइट टैक्सी वे से गुजर रही थी, तभी एयरक्राफ्ट का हिस्सा दूसरे एयर इंडिया के एयर क्राफ्ट से टकरा गया। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक इंडिगो का विमान क्लीयरेंस का इंतजार कर रहा था। तभी उसने विंगटिप में खड़े एयर इंडिया एक्सप्रेस (Air India Express) को टक्कर मार दी। एयर इंडिया एक्सप्रेस (Air India Express) चेन्नई हवाईअड्डे जा रहा था। घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
पढ़ें :- ICC Cricket World Cup 2027 Schedule : आईसीसी वर्ल्ड कप 2027 शेड्यूल का ऐलान, जाने कब होगा IND vs PAK हाई वोल्टेज मैच?
एयर इंडिया एक्सप्रेस (Air India Express) के प्रवक्ता की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि ‘बाहरी परिस्थितियों के कारण मेहमानों को हुई असुविधा के लिए हम माफी मांगते हैं। एक अन्य एयरलाइन के टैक्सिंग विमान के विंगटिप ने हमारे एक विमान को चपेट में ले लिया, जो स्थिर था और चेन्नई के लिए निर्धारित ऑपरेशन के लिए कोलकाता में रनवे में प्रवेश करने की मंजूरी का इंतजार कर रहा था। विमान खाड़ी में वापस आ गया है और आगे की जांच चल रही है, जिसके लिए हम नियामक और हवाई अड्डे के अधिकारियों के साथ समन्वय कर रहे हैं।
पायलट पर एक्शन
हादसे के बाद नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने इंडिगो विमान (Indigo Plane) के पायलटों को रोस्टर से हटा दिया। विमानन एजेंसी ने एक बयान में कहा कि आज कोलकाता में टैक्सिंग के दौरान इंडिगो विमान (Indigo Plane) के खड़ी एयर इंडिया एक्सप्रेस (Air India Express) से टकराने के बाद डीजीसीए (DGCA) ने इंडिगो एयरलाइंस (Indigo Airlines) के पायलटों को पद से हटा दिया।