Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. आंध्रप्रदेश में बड़ा हादसा, छह मजदूरों की मौत दस घायल, कई की हालत गंभीर, खदान में चट्टान का बड़ा हिस्स ढहने से हुआ हादसा

आंध्रप्रदेश में बड़ा हादसा, छह मजदूरों की मौत दस घायल, कई की हालत गंभीर, खदान में चट्टान का बड़ा हिस्स ढहने से हुआ हादसा

By Satish Singh 
Updated Date

नई दिल्ली। आंध्रपदेश के बापटला में एक बड़ा हादसा हो गया। ग्रेनाइट की खदान में एक चट्टान का बड़ा हिस्सा टूट के ढह गया। हादसे में छह मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दस मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए है। जिनमे कई की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे में जान गांवने वाले सभी मजदूर उड़ीसा के है। मुख्यमंत्री ने हादसे की निष्पक्ष जांच करने के आदेश दिए है।
आंध्रप्रदेश के बापटला में एक दर्दनाक खदान हादसे में छह मजदूरों की मौत हो गई। यह हादसा ग्रेनाइट की खदान में हुआ। हादसे के बाद मौके पर बचाव अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक हादसा रविवार की सुबह बापटला जिले के बल्‍लीकुरवा में सत्‍यकृष्‍ण ग्रेनाइट खदान में हुआ है। हादसा खदान में चट्टान का एक बड़ा हिस्‍सा ढहने के कारण हुआ। हादसे के वक्‍त खदान में 16 मजदूर मौजूद थे। इस दुर्घटना में छह लोगों की तुरंत ही मौत हो गई और दस अन्य मजूदर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मलबे में अभी दो मजदूरों के शव फंसे हुए है, जिनको निकालने के लिए तेजी से बचाव अभियान चलाया जा रहा है। वहीं अन्‍य चार मजदूरों के शवों को निकाला जा चुका है। हादसे में घायल होने वाले मजदूरों को नरसारावपेट के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पढ़ें :- पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर सीट पर उपचुनाव की तारीख का एलान, ममता बनर्जी लड़ सकती हैं चुनाव?

सुरक्षा के नहीं थे पुख्ता इंतजाम

बापटला के पुलिस अधीक्षक तुषार डूडी ने तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे और मामले की जांच में जुअ गए। एसपी लगातार बचाव और राहत कार्यो की निगरानी कर है। पुलिस अधीक्षक तुषार डूडी ने बतायास कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि पर्याप्‍त सुरक्षा सावधानी नहीं होना दुर्घटना का कारण हो सकती है।

मुख्‍यमंत्री ने दुर्घटना पर जताई चिंता

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने इस घटना पर चिंता व्यक्त की है और दुर्घटना के कारणों की गहन जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया है कि घायल मजदूरों को बेहतर संभव चिकित्सा सुविधा मिले।

पढ़ें :- Writer Connect India का ‘Writer Youth Parliament 2026’ भव्य आयोजन, युवाओं ने ‘शिक्षा और AI’ पर रखी बेबाक राय
Advertisement