Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. महाराष्ट्र के पुणे में बड़ा हादसा: इंद्रायणी नदी पर बना पुल ढहा, 10 से 15 लोगों के बहने की आशंका

महाराष्ट्र के पुणे में बड़ा हादसा: इंद्रायणी नदी पर बना पुल ढहा, 10 से 15 लोगों के बहने की आशंका

By शिव मौर्या 
Updated Date

पुणे। महाराष्ट्र के पुणे में इंद्रायणी नदी पर बना पुल अचानक ढह गया। इस हादसे में 10 से 15 लोगों के पानी में बहने की आशंका है। वहीं, इस हादसे के बाद पुलिस ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया। बताया जा रहा है कि, पांच से छह लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। वहीं, अभी भी राहत और बचाव कार्य जारी है।

पढ़ें :- UP School Closed : यूपी के इस जिले में ठंड ने दो दिनों तक लगा ताला, बच्चों की मांग पर DM ने किया ऐलान

शुरूआती जानकारी के अनुसार, नदी पर बना लोहे का पुल रविवार की दोपहर अचानक ढह गया, जिसमें कुछ लोगों के बह जाने की आशंका है। ये घटना मावल तहसील के कुंदामाला इलाके के पास हुई है, इसके बाद एनडीआरएफ की टीमें घटनास्थल पर बचाव अभियान चला रही हैं।

बता दें कि, इस इलाके में पिछले दो दिनों से भारी बारिश हो रही है। ऐसे में इंद्रायणी नदी का बहाव भी तेज हो गया है। नदी के तेज बवाह में पर्यटकों के गिरने की वजह से राहत बचाव के काम में भी दिक्कत आ रही है। जानकारी के मुताबिक यह हादसा दोपहर में 3 बजे के करीब हुआ।

दरअसल, नदी को पैदल या फिर बाइक से पार करने के लिए यह पुल बनाया गया था। रविवार के चलते बड़ी संख्या में लोग पुल पर ही मौजूद थे। तभी पुल गिर गया। अभी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है कि इस हादसे के बाद कितने लोगों को सुरक्षित निकाला जा सका हैऔर कितने लापता हैं।

पढ़ें :- Hijab Controversy : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने नुसरत के नौकरी जॉइन न करने पर कहा-'नौकरी रिफ्यूज करें या जहन्नुम में जाएं'
Advertisement