दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के दंतेवाड़ा जिले (Dantewada District) में रविवार को 37 नक्सलियों ने सरेंडर (37 Naxalites Surrender) किया है। मिनपा जैसी घटना में शामिल नक्सली ने अपने 36 साथियों के साथ आत्मसमर्पण किया है। इस समर्पण के साथ ही एक और टीम बिखरती हुई नजर आ रही है, इन सभी नक्सलियों के ऊपर 65 लाख का इनाम घोषित था। दंतेवाड़ा पुलिस अधीक्षक गौरव राय (Dantewada Superintendent of Police Gaurav Rai) ने बताया कि पूना मारगेम जिसका अर्थ पुनर्वास से पुनर्जीवन पहल पर भरोसा जताते हुए नक्सली हिंसा का मार्ग छोड़कर शांति और प्रगति के मार्ग को अपना रहे हैं और समाज की मुख्यधारा में शामिल हो रहे है।
पढ़ें :- इन्हें 'वोट चोरी' पर विपक्ष, युवा और GenZ ने घेर लिया तो अब इन्होंने Delimitation bill का निकाला लिया नया प्लान: राहुल गांधी
समर्पण करने वाले नक्सलियों में कुछ वर्ष पहले मिनपा में पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर 26 जवानों के बलिदान होने और 20 जवानों को घायल कर हथियार एवं एम्युनिशन लूटने की घटना में शामिल माओवादी ने भी सरेंडर किया है।
20 महीने में 508 नक्सलियों ने किया सरेंडर
भारत सरकार और छत्तीसगढ़ राज्य सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति (Surrender and Rehabilitation Policy) से प्रेरित होकर, पिछले 20 महीनों में दंतेवाड़ा जिला में 165 ईनामी नक्सली सहित कुल 508 से अधिक नक्सलियों ने हिंसा का मार्ग छोड़कर सामाजिक मुख्यधारा को अपनाया है। नक्सलियों के नेतृत्व से लेकर आधार क्षेत्र के सक्रिय कैडर तक बड़ी संख्या में नक्सली संगठन से अलग हो चुके हैं। लोन वर्राटू अभियान (Lon Varratu Campaign) के तहत अब तक 333 इनामी नक्सली सहित कुल 1160 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। जिसमें जिला दन्तेवाड़ा (Dantewada District) के साथ-साथ सीमावर्ती जिलों बस्तर, बीजापुर एवं नारायणपुर के 916 पुरूष नक्सली तथा 244 महिला नक्सली शामिल हैं।
इन नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
पढ़ें :- Rahul Gandhi Delimitation Bill : राहुल गांधी ने परिसीमन बिल को लेकर सरकार पर किया तीखा प्रहार, कहा - कांग्रेस ने वोट चोरी पर सरकार को फंसा दिया
1- कुमली उर्फ अनिता मण्डावी, कंपनी नम्बर 06 सदस्य/एसजेडसीएम कमलेश की गार्ड
2. गीता उर्फ लख्मी उर्फ लक्ष्मी मड़काम कंपनी नम्बर 10 सदस्य
3. रंजन उर्फ सोमा मण्डावी – कंपनी नम्बर 06 सदस्य
4. भीमा उर्फ जहाज कलमू – कंपनी नम्बर 02 सदस्य
5. क्रांति उर्फ पोदिये गावड़े – एसीएम आमदई एरिया कमेटी
पढ़ें :- Madurai Karthigai Deepam : तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर जलाया गया कार्तिगई दीपम, श्रद्धालुओं ने जमकर की आतिशबाजी
6. कुमारी मुन्नी कर्मा – प्लाटून नम्बर 16 सदस्य
7. लक्ष्मी अटामी – प्लाटून नम्बर 16 सदस्य
8. कृष्णा पदामी – पल्लेवाया पंचायत मिलिशिया कमाण्डर
9. श्रीमती मगंड़ी उर्फ मंगली हेमला – ककाड़ी आरपीसी केएएमएस अध्यक्ष
10. दशरू डोडी – बेलनार आरपीसी मिलिषिया सदस्य
11. नंदू मंडावी – गमपुर पंचायत सीएनएम कमाण्डर
पढ़ें :- Madurai Karthigai Deepam : मदुरई आज शाम 5 बजे जलेगा कार्तिगई दीपम, सिर्फ 50 श्रद्धालुओं को मिलेगी अनुमति
12. विज्जा मिच्चा – कोलनार आरपीसी मिलिशिया अध्यक्ष
13. हिड़मे कुहड़ाम – मंलागेर एरिया पार्टी सदस्य/ एरिया कृषि शाखा अध्यक्ष
14. रोशनी उर्फ हुंगी सोड़ी- आमदई एरिया कमेटी पार्टी सदस्य
15. राजू उर्फ गांधी लेकाम- इन्द्रवती एरिया कमेटी पार्टी सदस्य
16. जनकू वेको- बोड़गा आरपीसी जनताना सरकार अध्यक्ष
17. बुधराम माड़वी – पल्लेवाया आरपीसी जनताना सरकार अध्यक्ष
18. सुखमति उर्फ सुक्की ताती – एलओएस सदस्य
पढ़ें :- Nestle India EPFO Notice : नेस्ले इंडिया को EPFO का ₹36.36 लाख का नोटिस , मुश्किल में मैगी बनाने वाली कंपनी!
19. सुकलू कड़ियाम – गमपुर आरपीसी जनताना सरकार अध्यक्ष
20. टाकलू उर्फ अजय कश्यप- आमदई एरिया कमेटी पार्टी सदस्य
21. बामन मण्डावी – हण्ड्री आरपीसी जनताना सरकार अध्यक्ष
22. अर्जुन कुजाम – भैरमगढ़ एरिया कमेटी पार्टी सदस्य
23. कुमारी सोमारी परसा – इन्द्रावती एरिया कमेटी पार्टी सदस्य
24. विजय ओयाम – इन्द्रावती एरिया कमेटी पार्टी सदस्य
25. फुलमती उर्फ शांति वेको – भैरमगढ़ एरिया कमेटी पार्टी सदस्य
26. नितेश उर्फ बदरू अलामी – कुसमेली आरपीसी सीएनएम सदस्य
पढ़ें :- Anant Ambani in Vrindavan : वृंदावन पहुंचे अनंत अंबानी, गोवर्धन परिक्रमा में लिया हिस्सा; तस्वीरों में देखें
27. सुखराम कुहड़ाम – जैगूर आरपीसी सीएनएम सदस्य
28. मारा राम लेकाम – मूलवासी बचाओ मंच सदस्य (निरंक)
29. हेमला बुगुर – ताकीलोड़ पंचायत कृषि शाखा सदस्य (निरंक)
30. बबलु ओयाम – बेचापाल आरपीसी छात्र संगठन सदस्य (निरंक)
31. मंगडू लेकाम – डोडीतुमनार आरपीसी डीएकेएमएस सदस्य (निरंक)
32. बामन उर्फ साई कुंजाम – डोडीतुमनार आरपीसी जनताना सरकार सदस्य/संस्कृति शाखा अध्यक्ष (निरंक)
33. मल्ला बारसे – रेवाली पंचायत संघम सदस्य (निरंक)
34. पाण्डू ताती – ग्राम अचेली जीआरडी सदस्य (निरंक)
35. नंदा मड़काम – ककाड़ी आरपीसी केएमएस सदस्य (निरंक)
पढ़ें :- Afghanistan : अफगानिस्तान के स्कूल में धमाके से थर्रा गया पूरा इलाका, 7 छात्रों की गई जान, 97 घायल
36. देवे मड़काम – ककाड़ी आरपीसी केएमएस सदस्य (निरंक)
37. लिंगा कुंजाम – अरनपुर आरपीसी डीएकेएमएस सदस्य (निरंक)