Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. फूड
  3. Coock Tips: मिनटो में बनाएं चिली गार्लिक पराठा, स्वाद ऐसा कि बार-बार बनाना चाहेंगे आप

Coock Tips: मिनटो में बनाएं चिली गार्लिक पराठा, स्वाद ऐसा कि बार-बार बनाना चाहेंगे आप

By Aakansha Upadhyay 
Updated Date

सुबह के नाश्ते में अगर कुछ टेस्टी मिल जाये तो पूरा दिन अच्छा बीएन जाता है । अगर आप भी रोज-रोज वही पराठा खाकर बोर हो गए हैं तो ट्राई करें चिली गार्लिक पराठा। यह पराठा न सिर्फ बनाने में आसान है, बल्कि इसका तीखा और लहसुन का स्वाद आपके मुंह में पानी ला देगा। आइये जानते हैं इसे कैसे बनाए

पढ़ें :- Coock Tips : चावल के आटे से बने ये कटलेट बन जाएंगे सभी के फेवरेट, बच्चों की टिफिन और शाम की चाय के लिए बेस्ट choice

बनाने की सामाग्री

– गेहूं का आटा: 2 कप

– लहसुन: 8-10 कलियां (बारीक कटी हुई)

– लाल मिर्च पाउडर: 1 छोटा चम्मच (आप स्वाद के अनुसार कम-ज्यादा कर सकते हैं)

पढ़ें :- Coock Tips : हेल्दी डाइट के लिए परफेक्ट, आज ही बनाएं सोया चंक्स की टेस्टी सब्जी

– धनिया पत्ती: 2 बड़े चम्मच (बारीक कटी हुई)

– जीरा: आधा छोटा चम्मच

– नमक: स्वादानुसार

– घी या तेल: पराठे सेकने के लिए

बनाने की  विधि :

पढ़ें :- Coock Tips : घर पर बनाएं रबड़ी मलाई टोस्ट, लोग खाकर हो जाएँगे फिदा

– सबसे पहले एक बड़े बर्तन में आटा लें। कटा हुआ लहसुन, लाल मिर्च पाउडर, जीरा, धनिया पत्ती और नमक मिलाएं।

– इसके बाद थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर नरम आटा गूंथ लें। आटा बहुत ज्यादा टाइट न हो।

– आटे को 10-15 मिनट के लिए ढककर रख दें ताकि वह अच्छी तरह सेट हो जाए।

– अब आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाएं और उन्हें गोल पराठे की तरह बेल लें।

– गर्म तवे पर थोड़ा घी या तेल डालकर पराठे को दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेकें।

– आपका गर्मागर्म चिली गार्लिक पराठा तैयार है। इसे दही, अचार या अपनी मनपसंद चटनी के साथ परोसें।

पढ़ें :- Coock Tips: बिना तंदूर के घर पर बनाएं ढाबा स्टाइल नान, खाकर लोग हो जाएंगे फैन

 

 

Advertisement