Mango Galka Recipe:आम बाजारों में सज चुके है। गर्मियों में आम की मांग खूब बढ़ जाती है। क्योंकि आम फलो का राजा है और लोगों की जुबान पर राज करता है। चाहे वो आम का अचार हो, पना हो, चटनी हो या मुरब्बा।
पढ़ें :- ब्रेकफास्ट या लंच में बनाये मिनटों में बन कर तैयार होने वाली गोभी मसाला की रेसिपी
सभी लोग इसे बड़े चाव से खाते है। आज हम आपको कच्चे आम का खट्टा मीठा गलका (Mango Galka) बहुत ही आसान और कम समय में बनाने का तरीका बताएंगे। जिसे आप चाहे बच्चों को खिलाएं या बड़ों को सभी अपनी उंगलियां चाटते रह जाएंगे। तो चलिए बताते है आम का गलका बनाने का तरीका।
सामग्री
आम का गलका (Mango Galka) बनाने के लिए 250 ग्राम कच्चा आम
पढ़ें :- Lunch and Dinner Special: सेहत के साथ साथ स्वाद का भी तड़का, आज ट्राई करें सिंधी स्टाइल पालक की सब्जी
1 बड़ा चम्मच सौंप
1 छोटा चम्मच कलौंजी
एक चुटकी हींग
250 ग्राम गुड़ या चीनी
आधा चम्मच नमक
पढ़ें :- मेथी के पत्तों को निकालने के बाद फेंक देती हैं डंठल, तो ऐसे करें इस्तेमाल, बनाएं इसकी टेस्टी चटनी
आधा चम्मच गरम मसाला
आधा चम्मच लाल मिर्च
आम का गलका (Mango Galka) बनाने की विधि
पहले कच्चा आम को धोकर साफ करके सूखा लें। फिर इसे छोटे छोटे टुकड़ों में काट लें। इसके बाद कढ़ाई में दो चम्मच तेल डाले इसमें सौंफ, कलौंजी, हींग डाल दें। इसके बाद कटे हुए कच्चे आम को डाल दें। एक कप पानी डालें और इसमें गुड़ या चीनी जो भी आपको पसंद हो डाल दें। अब इसे ढक कर पकने के लिए छोड़ दें। 10 मिनट बाद चेक करें कि आम पके है या नहीं। अगर पक गए है तो तैयार है खट्टा मीठा गलका (Mango Galka) ।