Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. gud aur gond ke laddu: घर में इस आसान से तरीके से बनाये सेहत और ताकत से भरपूर गुड़ और गोंद का लड्डू

gud aur gond ke laddu: घर में इस आसान से तरीके से बनाये सेहत और ताकत से भरपूर गुड़ और गोंद का लड्डू

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

सर्दियों में गुड़ का सेवन करने के तमाम फायदे होते है और अगर साथ में मिल जाये सेहत और ताकत से भरपूर गोंद का साथ तो फिर क्या ही कहने है। इन दोनों का मिश्रण सेहत और स्वाद से भरपूर होता है। आज हम आपको गुड़ और गोंद के लड्डू को घर में बनाने का तरीका लेकर हैं।

पढ़ें :- अब आधार नंबर नहीं वोटर आईडी नंबरों के जरिए लाभार्थियों को होगा पेमेंट? मोदी सरकार के मंत्री का बड़ा ऐलान

जिसका स्वाद एकदम हलवाई जैसा तो लगेगा ही बल्कि बनाने में भी बहुत आसान होता हैं। इसका सेवन अगर आप सुबह सुबह दूध के साथ करते हैं तो शरीर के लिए बेहद शक्तिवर्धक होता है।

घर में गुड़ और गोंद का लड्डू बनाने के लिए ये है जरुरी सामग्री

गुड़-गोंद के लड्डू की सामग्री
एक कप देसी घी
आधा कप गोंद
आधा कप बादाम
आधा कप काजू
एक कप मखाना
आधा कप किशमिश
दो चम्मच नारियल का बुरादा
दो चम्मच खसखस
एक चम्मच मेलन सीड्स
दो चम्मच बेसन
एक कप देसी घी
दो कप गुड़
पानी आधा कप
इलायची पाउडर एक चम्मच
आधा जायफल

घर में गुड़ और गोंद का लड्डू बनाने का ये है आसान सा तरीका

पढ़ें :- विराट वर्ल्ड रिकॉर्ड, वनडे में तीसरे नंबर पर ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने

घर में गुड़ और गोंद का लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले किसी मोटे तले की कड़ाही लेकर देसी घी गर्म करें। देसी घी एक कप रहे। फिर इसमे गोंद को डालकर फ्राई कर लें। जब गोंद फूल जाए तो घी से निकालकर प्लेट में रख लें। अब इस बचे घी में काजू फ्राई करें, बादाम फ्राई करें।

साथ ही किशमिश भी प्राई करके निकाल लें। मखाना को एक कप लें और अच्छे से भूनकर ड्राईफ्रूट्स के साथ मिक्स कर लें। कड़ाही में बचे थोड़े से देसी घी में खसखस, नारियल का बुरादा और मेलन सीड्स को भूनकर निकाल लें। एक कप देसी घी डालें और बेसन को धीमी आंच पर भूनें। साथ में आटा डालकर अच्छे से भूनकर प्लेट में निकाल लें।

बादाम, काजू, मखाना, किशमिश सबको दरदरा पीस लें। फ्राई गोंद को भी अच्छे से पीसकर पाउडर बना लें और आटे में मिक्स कर दें। आधी मात्रा में जायफल को घिसकर मिला लें। अब कड़ाही में गुड़ डालें और थोड़ा सा पानी डालकर गुड़ को पिघला लें। बस सारी चीजों को मिक्स करें और लड्डू बांध लें।

Advertisement