आज हम आपको प्रोटीन रिच खजूर बादाम और मूंगफली का लड्डू बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं। डेली दूध के साथ या ऐसे ही खाने से शरीर में प्रोटीन की कमी तो दूर होगी है शरीर को शक्ति प्रदान करेगा। इसमें मौजूद खजूर और बादाम पोषक तत्वों से भरपूर होता है।
पढ़ें :- दिवाली से पहले अमूल ने आम जनता को दिया महंगाई का बड़ा झटका, इन उत्पाद के बढ़ाए दाम
खजूर में भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है, जो बाल की ग्रोथ के लिए अच्छा माना जाता है. इसके अलावा इसमें विटामिन ई भी भरपूर मात्रा में पायी जाती है, जो चेहरे की चमक बनाए रखने में सहायक होती है।
खजूर खाने से मेटाबोलिज्म और इम्यून सिस्टम दोनों बूस्ट होता है। साथ ही यह शरीर को कई तरह की बीमारियों से बचाता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व समग्र शरीर के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होते हैं। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर पायी जाती है जो कब्ज की समस्या से निजात दिलाने सहायक है। खजूर हड्डी के रोग में भी बहुत फायदा पहुंचाती है. इसके सेवन से ब्लड शुगर लेवल भी कंट्रोल में रहता है और इंसुलिन बढ़ाने में भी मदद करता है।
खजूर बादाम के लड्डू बनाने के लिए जरुरी सामग्री
बीज निकले हुए खजूर 1 कप
बादाम 1/4 कप
मूंगफली 2 कप
तिल 2 चम्मच
गुड़ 1 कप
पढ़ें :- Sooran Health Benefits : इस सीजन में सूरन खाना बहुत फायदेमंद , दीपावली के मौके पर इसकी सब्जी खाने का विशेष महत्व
खजूर बादाम के लड्डू बनाने का तरीका
खजूर बादाम के लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले खजूर के अंदर से सारे बीज निकाल कर अलग बाउल में रख लें। 1 कप खजूर लें और उनको ग्राइंड कर लें। उनका पेस्ट तैयार करके बाउल में डालें। उसके बाद मूंगफली और बादाम को पीसकर पाउडर तैयार कर लें।
एक कढ़ाई में गुड़ डालकर मेल्ट कर लें और उसमें भुने तिल डालें।साथ ही बादाम और मूंगफली का पाउडर और गुड़ का पेस्ट डाल दें। इसे धीमी आंच पर 10 से 15 मिनट तक पकाएं।जब मिश्रण तैयार हो जाए और उसमें से हल्की खुशबू आने लगे, तो मिश्रण के हल्का ठंडा होने के बाद छोटे छोटे लड्डू तैयार कर लें। तैयार हो चुकी लड्डू को तिल में रोल करें और उसपर बादाम लगाकर तैयार कर लें। इसे आप दूध के साथ खाएं या सुबह इसका सेवन करें। प्रोटीन से भरपूर ये लड्डू आपकी शरीर में प्रोटीन की जरुरत को पूरा करेंगे और शक्ति प्रदान करेंगे।