Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. फूड
  3. घर में बनाये बाजार जैसा शुद्ध Cheese, केमिकल्स वाले को करें बाय-बाय

घर में बनाये बाजार जैसा शुद्ध Cheese, केमिकल्स वाले को करें बाय-बाय

By santosh singh 
Updated Date

Cheese: चीज को लेकर बच्चे ​हो बड़े हो या फिर युवा हर कोई इसका दीवाना होता है। आजकल लोगों के बीच Cheese बहुत ही डिमांड रहती है। आपको बता दें कि मार्केट में मिलने वाला चीज बिल्कुल लो कटेगरी का होता है। जिसके खाने से हमारी सेहत पर असर पड़ता है।

पढ़ें :- दिल्ली-एनसीआर वायु प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- इसकी मुख्य वजह गाड़ियां,यहां के लोग हर दिन पी रहे हैं 30 सिगरेट

मार्केट में मिलने वाले चीज जहां महंगे होते हैं वहीं केमिकल्स वाले भी होते है। जिनके खाने से हमारी सेहत खराब हो सकती है। इसलिये अब सेहत से खेलना बंद करें और अपने घर में ही शुद्ध बिना केमिकल्स वाले यमी चीज बनाये और फिर अपने हाथ के बने यमी चीज को चाहे अपने पराठों पर डाले या पिज्जा में या फिर सैंडविच में डालकर उनको लज्जतदार बना कर सब को अपना दीवाना बना लें।

तो आईये आज हम आप को घर में ही चीज बनाना बताते हैं, ताकि आप बाजार वाले और केमिकल्स वाले चीज से बच सकें और अपनी अपने परिवार के लोगों को बीमार होने से बचायें। घर पर चीज बनाने के लिये हमें इन सामानों की जरूरत होती है।

चीज बनाने के लिये सामान

दूध – 1 लीटर (फुल क्रीम)
नींबू का रस

पढ़ें :- नदी की सफाई करने वाले बिट्टू तबाही को हुआ गंभीर स्किन इंफेक्शन, जहरीले पानी में काम करने के खतरे उजागर

नमक

चीज बनाने की विधि

घर पर चीज बनाने के लिए फुल क्रीम दूध लेना चाहिये। बता दें कि दूध हमे फुल क्रीम ही लेना है। दूध को मध्यम आंच पर गरम करें।

जब दूध उबालने लगे तो गैस को धीमा कर दें। उबलते दूध में नींबू का रस डालते जाएं और चम्मच से दूध चलाते रहना चाहिये। इससे दूध अच्छी तरह से फटेगा। जब दूध फट जाये तो इसे मलमल के कपड़े बांधकर ​निचोड़ लें। इसके बाद जब पानी सूख जाये तो एक कटोरी में गर्म पानी लेकर इसमें 1चम्मच नमक डाल दें। इसके बाद 2-3 मिनट के लिए इसे गर्म पानी में रखें।

फिर इसे पानी से निकालकर गूंथ लें। गूंथने के बाद दोबारा एक गोला बनाकर इसे पानी में डालें। इस प्रक्रिया को 5 से 6 बार करना होगा जिससे ये पूरी तरह से मुलायम जाएगा। वहीं आप इसे जितना गूंथेंगे उतना ही ज्यादा इसमें खिंचाव आएगा। यह लीजिये अब आपका मुलायम लचीला यमी चीज तैयार।

पढ़ें :- स्कूल में 9 साल की छात्रा की क्लास में गिरने से हुई मौत, पिता ने मेडिकल सुविधा और अस्पताल ले जाने पर उठाए सवाल

 

Advertisement