Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. फूड
  3. Recipe Mango Shahi Tukda: गर्मियों में फलों के राजा आम का बनाएं शाही टुकड़ा

Recipe Mango Shahi Tukda: गर्मियों में फलों के राजा आम का बनाएं शाही टुकड़ा

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date
Make Recipe Mango Shahi Tukda in home

गर्मियों में प्यास बहुत अधिक लगती है। पानी के साथ अगर कुछ मीठा मिल जाए तो फिर क्या कहने…ऊपर से आम का सीजन चल रहा है। फलो के राजा आम के कोई भी डिश हो मन को मोह ही लेती है।

पढ़ें :- Sunday Special: गर्मियों में शरीर को ठंडक पहुंचाएगा और शरीर को ताकत, ट्राई करें मिल्क बादाम शेक की ये रेसिपी

चाहे वो आम की खीर हो या आम का शेक लेकिन आज हम आपको कुछ अलग तरह की चीज बताने जा रहे हैं वो आम शाही टुकड़ा। तो फिर चलिए बताते है आम शाही टुकड़ा बनाने की विधि और साम्रगी।

Make Recipe Mango Shahi Tukda in home

आम शाही टुकड़ा बनाने के लिए आप को इन सामानों की जरुरत लगेगी।

तीन आम
एक कप दूध पाउडर
आधा छोटा चम्मच बेकिंग सोडा
½ दूध
¼ चीनी
एक चुटकी केसर
एक छोटी हरी इलायची
भिगोने के लिए : 1 करछी आम रबड़ी
आधा लीटर  दूध
फ्राइड ब्रेड के लिए: छह  स्लाइस ब्रेड
घी
आधा  टुकड़ा आम
पुदीना के पत्ते

पढ़ें :- Solkadhi drink:गर्मियों में खुद को हाइड्रेट रखने के लिए ट्राई करें महाराष्ट्र की फेमस सोलकढ़ी ड्रिंक

Make Recipe Mango Shahi Tukda in home
ये है आम शाही टुकड़ा बनाने का तरीका-

एक मिक्सिंग बाउल में कटे हुए आम, मिल्क पाउडर, केसर डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें। इसके बाद  मिक्सचर को एक पैन में डालें और उसमें चीनी डालकर एक मिनट तक पकाएं।

इसमें दूध डालें और 2 मिनट तक मीडियम फ्लेम पर पकाएं। इसमें सोडा डालें और फिर 2-3 मिनट तक पका लें। इसमें अब क्रश की हुई इलायची डालकर अच्छी तरह मिलाएं। इसे आंच से उतारकर ठंडा कर लें।

अब दूध में इसे भिगोने के लिए दूध डालें और अब ब्रेड को ट्राएंगल शेप में काट लें। एक पैन में घी गर्म करें और ब्रेड के स्लाइस को शैलो फ्राई करें। जब तक यह गोल्डन ब्राउन न हो जाए, तब पकाएं। ब्रेड को तैयार दूध में 20-25 मिनट तक भिगो दें। आपका आम शाही टुकड़ा तैयार है। ऊपर से कटा हुआ आप और पुदीने के पत्ते (पुदीने के पत्ते के उपयोग) डालकर सर्व करें।

पढ़ें :- Mint Potatoes: गर्मियों में ऐसे बनाएं चटपटे पुदीने वाले आलू, पेट को मिलेगी ठंडक
Advertisement