Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. फूड
  3. Recipe Mango Shahi Tukda: गर्मियों में फलों के राजा आम का बनाएं शाही टुकड़ा

Recipe Mango Shahi Tukda: गर्मियों में फलों के राजा आम का बनाएं शाही टुकड़ा

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

गर्मियों में प्यास बहुत अधिक लगती है। पानी के साथ अगर कुछ मीठा मिल जाए तो फिर क्या कहने…ऊपर से आम का सीजन चल रहा है। फलो के राजा आम के कोई भी डिश हो मन को मोह ही लेती है।

पढ़ें :- Make Amla Mojito at home : गर्मियों में घर में ऐसे बनाएं आंवला मोजिटो, शेफ संजीव कपूर से जानिये इसकी आसान रेसिपी

चाहे वो आम की खीर हो या आम का शेक लेकिन आज हम आपको कुछ अलग तरह की चीज बताने जा रहे हैं वो आम शाही टुकड़ा। तो फिर चलिए बताते है आम शाही टुकड़ा बनाने की विधि और साम्रगी।

आम शाही टुकड़ा बनाने के लिए आप को इन सामानों की जरुरत लगेगी।

तीन आम
एक कप दूध पाउडर
आधा छोटा चम्मच बेकिंग सोडा
½ दूध
¼ चीनी
एक चुटकी केसर
एक छोटी हरी इलायची
भिगोने के लिए : 1 करछी आम रबड़ी
आधा लीटर  दूध
फ्राइड ब्रेड के लिए: छह  स्लाइस ब्रेड
घी
आधा  टुकड़ा आम
पुदीना के पत्ते

पढ़ें :- गर्मी में पिए ‘बेल का जूस’, Bael juice से मिले वाले फायदे


ये है आम शाही टुकड़ा बनाने का तरीका-

एक मिक्सिंग बाउल में कटे हुए आम, मिल्क पाउडर, केसर डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें। इसके बाद  मिक्सचर को एक पैन में डालें और उसमें चीनी डालकर एक मिनट तक पकाएं।

इसमें दूध डालें और 2 मिनट तक मीडियम फ्लेम पर पकाएं। इसमें सोडा डालें और फिर 2-3 मिनट तक पका लें। इसमें अब क्रश की हुई इलायची डालकर अच्छी तरह मिलाएं। इसे आंच से उतारकर ठंडा कर लें।

अब दूध में इसे भिगोने के लिए दूध डालें और अब ब्रेड को ट्राएंगल शेप में काट लें। एक पैन में घी गर्म करें और ब्रेड के स्लाइस को शैलो फ्राई करें। जब तक यह गोल्डन ब्राउन न हो जाए, तब पकाएं। ब्रेड को तैयार दूध में 20-25 मिनट तक भिगो दें। आपका आम शाही टुकड़ा तैयार है। ऊपर से कटा हुआ आप और पुदीने के पत्ते (पुदीने के पत्ते के उपयोग) डालकर सर्व करें।

पढ़ें :- गर्मियों में कुछ ठंडा पीना है तो ट्राई करें Khus Sharbat , जाने रेसिपी
Advertisement