Spicy Amritsari urad dal vadi: कई बार ऐसा होता है कि घर में सब्जियां खत्म हो जाती है, या फिर वहीं सब्जियां खा खाकर बोर हो जाते हैं। कुछ अलग खाने का मन कर रहा है तो आज आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन लेकर आये है। आज खास आपके लिए हम लाएं है अमृतसरी उरद दाल की बड़ी घर में बनाने का तरीका।
पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे
इसे आप स्टोर करके रख सकती है। जब सब्जियों को खाकर बोर हो जाए या घर में सब्जियां खत्म हो जाएं तो आप इससे लजीज ग्रेवी वाली सब्जी तैयार कर सकती है। खाने में हेल्दी के साथ साथ जर्बरदस्त स्वाद होता है। तो चलिए जानते है इसे बनाने का तरीका।
अमृतसरी उड़द दाल की बड़ी बनाने के लिए जरुरी सामग्री
उड़द दाल एक किलो
सूखा धनिया आधा कटोरी
साबुत काली मिर्च दो बडे़ चम्मच
सौंफ दो चम्मच
साबुत जीरा एक टेबलस्पून
पिसी हुई काली मिर्च एक छोटा चम्मच
पिसा हुआ धनिया एक चम्मच
चिली फ्लेक्स एक छोटा चम्मच
हींग आधा चम्मच
बड़ी इलायची 8 से 10
छोटी इलायची 10 से 12
लौंग 5 से 6
अमृतसरी उड़द दाल की बड़ी बनाने का तरीका
पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में 10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
अमृतसरी उड़द दाल की बड़ी बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में उड़द दाल को अच्छी तरह से धोकर पानी में भिगो दें। 6 से 8 घंटे तक पानी में सोक करने के बाद दाल के उपर फोम की एक लेयर नज़र आने लगेगी। अब भीगी हुई दाल को तीन से चार बार दोबारा पानी में धोंए। अब दाल को ब्लैण्डर में डालें एक स्मूद पेस्ट बना लें।
इसे चेक करने के लिए एक बाउल में पानी लें और उसमें चुटकी भर दाल के पेस्ट को डाल दें। अगर पेस्ट ऊपर तैरने लगे, तो मान लें कि आपका घोल सही तरह से तैयार हुआ है।
दूसरी तरफ सौंफ, इलायची, काली मिर्च और धनिया समेत सभी साबुत मसालों को धूप लगवा लें। अगर आप चाहें, तो उन्हें कढ़ाही में लो फ्लेम पर रोस्ट भी कर सकते हैं। इन मसालों में मौजूद बड़ी इलायची के छिलके उतार कर अलग कर लें। रोस्ट हो चुके सभी मसालों को एक साथ दरदरा पीस लें। भीगी हुई दाल के पेस्ट में दरदरे पिसे हुए मसालें मिला दें। इसके अलावा पिसी दाल में धनिया पाउडर, काली मिर्च, लाल मिर्च पाउडर और थोड़ी सी हींग को भी मिक्स कर दें।
जब मिश्रण पूरी तरह से तैयार हो जाए, तो थाली को ग्रीस करके उस पर हाथों से बढ़िया तोड़ें। साइज़ को अपने हिसाब से तय कर लें। अब बड़ियों को धूप दिखाएं। तेज़ धूप होने से दो से तीन दिन में भी ये रेसिपी तैयार हो सकती है।
आप 5 से 6 दिन के लिए धूप में रोज़ाना रखें और सुखा लें। इसके अलावा धूप में 6 से 8 घंटे तक लगातार रहने के बाद इन्हें पलट दें, ताकि आसानी से सूख जाएं।अब आप इसे एयर टाइट बॉक्स में स्टोर करके अगले तीन से चार महीने इनका आनंद ले सकती हैं।