Dal Makhani Recipe: आज संडे के दिन को बनाएं औऱ भी स्पेशल। आज के दिन को स्पेशल बनाने के लिए ट्राई करें दाल मखनी। दाल मखनी का नाम सुनते ही कई लोगो के मुंह में पानी आ जाता है। मक्खन और मलाई की खुशबू के साथ दाल का सौंधापन भूख को बढ़ा देता है। छुट्टी के दिन को स्पेशल लंच या डिनर के साथ और भी खास बना सकती है। तो चलिए जानते हैं दाल मखनी बनाने का तरीका।
पढ़ें :- IND vs AFG Toss : अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का किया फैसला, हर्षित राणा को प्लेइंग इलेवन में नहीं मिली जगह
दाल मखनी बनाने के लिए सामग्री
राजमा – 1/2 कप
चना दाल – 1/2 कप
उड़द दाल साबुत – 1 कप
मलाई – 4 टेबलस्पून
दूध – 1/2 कप
बटर – 3 टेबलस्पून
टमाटर बारीक कटे – 2
प्याज बारीक कटा – 1
हरी मिर्च बारीक कटी – 3
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 टी स्पून
हल्दी – 1/2 टी स्पून
लौंग – 3
जीरा – 1/2 टी स्पून
कसूरी मेथी – 1 टेबलस्पून
अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 टेबलस्पून
हींग – 1 चुटकी
गरम मसाला – 1/4 टी स्पून
धनिया पाउडर – 1 टी स्पून
कश्मीरी लाल मिर्च – 1/2 टी स्पून
अमचूर – 1/2 टी स्पून
तेल – 4 टेबलस्पून
नमक – स्वादानुसार
दाल मखनी बनाने का तरीका
दाल मखनी बनाने के लिए सबसे पहले उड़द दाल, चना दाल और राजमा को लें और उन्हें अच्छे से साफ कर 5-6 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दें। इसके बाद दाल और राजमा को अच्छे से धो लें। अब एक प्रेशर कुकर लें और उसमें दालें और राजमा डाल दें। इसमें 4 कप पानी मिला दें, फिर हल्दी, दूध, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर कुकर का ढक्कन लगा दें। इसके बाद मीडियम आंच पर गैस चालू कर कुकर में 5 से 6 सीटी आने दें।
पढ़ें :- भाजपा की भ्रष्ट नीतियों की वजह से ‘गुम होती गोमती’ की व्यथा-कथा, अखिलेश यादव ने वीडियो शेयर कर नदी संरक्षण के दावों की खोली पोल
जब सीटियां आ जाएं तो गैस बंद कर दें और कुकर का प्रेशर खत्म होने का इंतजार करें। कुकर का प्रेशर खत्म होने के बाद ढक्कन खोलें और दाल को करछी की मदद से अच्छी तरह से मिला दें।
अब एक कड़ाही लें और उसमें तेल डालकर मीडियम आंच पर गर्म करने के लिए रख दें। जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें लौंग, जीरा और हींग डालकर भून लें। अब इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट डाल दें और सभी को अच्छे से भूनें। फिर इस मिश्रण में प्याज और हरी मिर्च डालकर फ्राई करें।
जब प्याज नरम हो जाएं तो उसमें टमाटर डाल दें और चार से पांच मिनट तक इन्हें ढककर पकने दें। अब दाल में कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला और अमचूर डालकर मिक्स कर दें। दाल अगर गाढ़ी लगे तो उसमें थोड़ा पानी मिला सकते हैं।
इसके बाद दाल को अच्छे से मिलाकर लगभग 5 मिनट तक उबलने दें, उसके बाद गैस की फ्लेम बंद कर दें। अब दाल में ऊपर से बटर, मलाई, कसूरी मेथी और कटी हुई धनिया पत्ती डालकर सजा दें। डिनर के लिए आपकी स्वादिष्ट दाल मखनी बनकर तैयार हो गई है। इसे नान, पराठा, रोटी या फिर चावल के साथ परोसा जा सकता है।