Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Rumali Roti with Veg Kebab: वीकेंड को बनाएं और भी स्पेशल लंच या डिनर में ट्राई करें वेज कबाब के साथ रुमाली रोटी

Rumali Roti with Veg Kebab: वीकेंड को बनाएं और भी स्पेशल लंच या डिनर में ट्राई करें वेज कबाब के साथ रुमाली रोटी

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

वीकेंड को खास बनाने के लिए आज हम आपके लिए स्पेशल कबाब औऱ रुमाली रोटी की रेसिपी लेकर आये हैं। छुट्टी के दिन बच्चे घर पर होते हैं उनकी जिद होती है कि आज रोज से कुछ अलग बनाया जाय। तो ऐसे में आप इसे बनाकर बच्चों की जिद को पूरा कर सकती हैं। इतना ही नहीं अगर घर में मेहमान आये हो तो उन्हें भी सर्व कर सकते है। तो चलिए जानते हैं वेज कबाब के साथ रुमाली रोटी बनाने का तरीका।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

वेज कबाब बनाने के लिए जरुरी सामग्री

भीगे हुए काबुली चने- 1 कप

उबला आलू
प्याज – 1
धनिया पत्ती – 2 टेबल स्पून बारीक कटी हुई
हरी मिर्च
अदरक-लहसुन का पेस्ट – 1 टेबल स्पून
गरम मसाला पाउडर – 1 छोटी चम्मच
हल्दी पाउडर – 1/2 छोटी चम्मच
अमचूर पाउडर- 1 छोटी चम्मच
नमक – स्वादानुसार
तेल – तलने के लिए

 वेज कबाब बनाने का तरीका

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

वेज कबाब बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरे में उबले हुए चने डालकर उसे मैश करें। इसके बाद इसी कटोरे में उबले आलू को मैश करके डालें। जब दोनों चीजों को अच्छे से मैश कर लें तो इसमें लहसुन अदरक पेस्ट, नमक, काली मिर्च, धनिया, लाल मिर्च पाउडर डालकर सही से मिलाएं। इन सभी को मिलाकर नरम आटा गूंथ लें अब इनसे कबाब तैयार करें. जब ये बन जाए तो इसे एक पैन में तेल डालकर सेक लें।

रुमाली रोटी बनाने के लिए सामग्री

2 कप गेहूं का आटा
1 कप मैदा
नमक
तेल
गूंथने के लिए आधा कप पानी
थोड़ा-सा सूखा आटा

रुमाली रोटी बनाने का तरीका

रुमाली रोटी बनाने के लिए सबसे पहले आटा, मैदा, नमक और एक चम्मच तेल को एक कटोरे में मिलाएं. अब इसका आटा गूंथ कर 20 मिनट के लिए रख दें. कुछ देर के बाद इसकी लोई तैयार करें और उससे पतली सी रोटी बनाएं। अब एक कढ़ाई को गैस पर उल्टा रखकर उसपर तेल की कुछ बूंद डालें और अब अपनी महीन रोटी को कढ़ाई पर रखकर सेकें। जब ये पक जाए तो इसे कबाब, प्याज और हरी चटनी के साथ परोसें।

पढ़ें :- पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामना, कहा- प्रकाश का ये पर्व अंधकार के खिलाफ हमारे संकल्प का परिचय है
Advertisement