Makeup Tips: मेकअप ( Makeup)हर महिला को खूबसूरत बना सकता है। मेकअप से चेहरे के दाग धब्बे और कई अन्य चीजों को छिपा कर चेहरे को सुंदर दिखाता है। कई बार मेकअप करते समय महिलाएं ये गलतियां करती है। जिससे उनका मेकफस अच्छे से सेट नहीं होता या मेकअप के बाद अलग ही दिखता है। आज हम आपको मेकअप में उपयोग होने वाली कुछ टिप्स के बारे में बताने जा रहे है।
पढ़ें :- Judicial Graft Chapter : एनसीईआरटी ने 'ज्यूडिशियल करप्शन' चैप्टर वाली सभी किताबें लीं वापस, विवाद पर मांगी सार्वजनिक माफी
सबसे पहले मेकअप ( Makeup) पर्याप्त रोशनी में करें। क्योंकि कम रोशनी में किया गया मेकअप ठीक से सेट नहीं हो पाता है।दूसरी सबसे खास बात मेकअप प्रोडक्ट ख़रीदेते समय उसकी एक्सपायरी डेट जरुर चेक कर लें।
फाउंडेशन कैसे लगाना है, और कौन सा लिपस्टिक का शेड कैसा लगेगा ये सब ट्राई करने में तो महिलाएं बहुत ध्यान रखती है।लेकिन जहां बात आती है मेकअप हटाने की तब जैसे तैसे फेस साफ करके सो जाती है। अक्सर मेकअप चेहरे पर लगा रह जाता है। जो चेहरे के लिए नुकसान दायक हो सकता है। ऐसा करने से स्किन डैमेज होने का ख़तरा रहता है और ड्राईनेस भी बढ़ जाती है।
कंसीलर लगाते समय भी कई बातों का ध्यान रखने की जरुरत होती है। वरना आपका मेकअप अलग ही नजर आता है। कंसीलर का इस्तेमाल चेहरे के काले धब्बे और डार्क सर्कल छिपाने के लिए किया जाता है। डार्क सर्कल पर एक से ज्यादा बार कंसीलर न लगाएं। आप चाहें तो लेयरिंग टेक्निक का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसमें पहले थोड़ा कंसीलर लगाएं और उसे ब्लेंड करके सूखने दें फिर दोबारा कंसीलर लगा सकती है।
कहीं आप भी बार-बार फेशवॉश से बार बार फेस धोने की गलती तो नहीं करती है। बार बार फेस धोने से चेहरा ड्राई हो जाता है। इस पर मेकअप सेट नहीं हो पाता है।
पढ़ें :- संसद में आज भी जोरदार हंगामें के आसार, LPG और वेस्ट एशिया संकट का मुद्दा उठाएगा विपक्ष
ड्राई फेस पर मेकअप करने से चेहरा बहुत रुखा दिखता है। चेहरे पर मेकअप अच्छा नहीं लगता।चेहरे पर मेकअप करने से पहले अच्छे से मॉइस्चराइजर लगा लें।