मुंबई। भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Bhojpuri superstar Khesari Lal Yadav) से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लेकर बॉलीवुड अभिनेत्री (Bollywood Actress) मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने कड़ी नाराजगी जताई है। वायरल क्लिप में खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) एक इवेंट के दौरान पैपराजी के लिए पोज देते नजर आ रहे हैं। इसी दौरान रेड कार्पेट पर एक स्ट्रे डॉग बैठा दिखाई देता है। वीडियो में पहले कुत्ते को वहां से हटाने की कोशिश की जाती है और बाद में इवेंट स्टाफ कथित तौर पर उसे जबरदस्ती घसीटकर वहां से हटाता हुआ नजर आता है। इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है।
पढ़ें :- प्रेग्नेंसी के तीसरे ट्राइमेस्टर में भी दीपिका का दमदार अंदाज, ‘राका’ के लिए किए एक्शन सीन और नाइट शूट
मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने इस वीडियो को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा करते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा कि “ये लोग कौन हैं? और ये शख्स कौन है जो आराम से खड़ा होकर पोज दे रहा है… बेहद शर्मनाक।” रिपोर्ट्स के मुताबिक, मलाइका ने अपने पोस्ट में खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का नाम सीधे तौर पर नहीं लिया, लेकिन वीडियो में उनकी मौजूदगी को लेकर सवाल उठाए। सोशल मीडिया पर भी कई यूजर्स ने वीडियो पर अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं।
विवाद की एक वजह यह भी बनी कि वीडियो में कुत्ते को हटाए जाने के दौरान खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) ने स्टाफ को रोकने की कोई कोशिश नहीं की और फोटोशूट जारी रखा। मलाइका अरोड़ा लंबे समय से पशु प्रेमी (Animal Lovers) के लिए जानी जाती हैं। उन्हें अक्सर मुंबई की सड़कों पर स्ट्रे डॉग्स को खाना खिलाते, उनकी देखभाल करते और पशुओं के प्रति संवेदनशील व्यवहार की अपील करते देखा गया है। यही वजह है कि इस घटना पर उनकी प्रतिक्रिया भी चर्चा का विषय बन गई।
फिलहाल, इस वायरल वीडियो और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) की प्रतिक्रिया पर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। ऐसे में इस पूरे मामले पर उनकी प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है। वहीं, इस घटना ने एक बार फिर जानवरों के साथ मानवीय व्यवहार और सार्वजनिक आयोजनों में उनकी सुरक्षा को लेकर बहस छेड़ दी है।
रिपोर्ट: कल्पना पांडेय