Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. मल्लिकार्जुन का बड़ा बयान सत्ता की भी चोरी करती है भाजपा

मल्लिकार्जुन का बड़ा बयान सत्ता की भी चोरी करती है भाजपा

By Satish Singh 
Updated Date

पटना। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भाजपा पर जमकर भरसे है। उन्होने भाजपा को वोट चोर सत्ता का भी चोर बताया है। साथ ही भाजपा पर लोकतंत्र अस्थिर करने और विपक्षी सरकारों को गिराने की साजिश का आरोप लगाया है। वही संसद में पेश हुए नए विधेयक को खरगे ने लोकतंत्र पर बुलडोजर बताया है।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे आरोप लगाया कि संसद में पेश किए गए नए विधेयक नागरिकों से सरकार चुनने और हटाने का अधिकार छीनकर यह शक्ति ED और CBI जैसी एजेंसियों को सौंपते हैं। उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र पर बुलडोजर चलाने जैसा है। कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे इंदिरा भवन में हरियाणा और मध्यप्रदेश की जिला कांग्रेस समितियों के नवनियुक्त अध्यक्षों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने जिला प्रमुखों को संगठन मजबूत करने, बूथ और मंडल स्तर पर वफादार कार्यकर्ताओं को शामिल करने और गुटबाजी से बचने की नसीहत दी। कांग्रेस ने अपने मजबूत संगठन के दम पर लंबे समय तक शासन किया। अगर हमें सत्ता में वापसी करनी है तो संगठन को फिर से मजबूत करना होगा।

पढ़ें :- Lucknow News : नहीं मिल रहा है आपको बिजली का बिल, तो व्हाट्सएप पर भेजें विवरण, 24 घंटे में आएगा PDF

गिरफ्तारी को हथियार बना भाजपा गिराए गी विपक्ष की सरकार

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे भाजपा पर ने आरोप लगाते हुए कहा कि मानसून सत्र के आखिरी दिन तीन विधेयक पेश हुए है, जिसमें संविधान (130वां संशोधन) विधेयक 2025 भी शामिल है। इस विधेयक में प्रावधान है कि अगर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और मंत्री 30 दिन तक जेल में रहते हैं तो उन्हें पद से हटा दिया जाएगा। उन्होने कहा कि इन विधेयकों को हथियार बना भाजपा विपक्षी सरकारों को 30 दिनों में गिरा सकती है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगने के बावजूद उन्हें पार्टी में शामिल कर मंत्री बनाया गया है।

Advertisement