Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. व्हीलचेयर से रैली को संबोधित करने पहुंची ममता, कहा-आपका साथ नहीं छोड़ सकती

व्हीलचेयर से रैली को संबोधित करने पहुंची ममता, कहा-आपका साथ नहीं छोड़ सकती

By शिव मौर्या 
Updated Date

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर दिख रही है। दोनों पार्टियों ने अपनी पूरी तातक झोंक दी है। भाजपा के दिग्गज नेता ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं। वहीं, अस्पताल से छुट्टी के बाद ममता बनर्जी एक बार फिर चुनावी मैदान में आ गईं हैं। रविवार को ममता बनर्जी व्हीलचेयर पर चुनावी मैदान में आईं थी।

पढ़ें :- पश्चिम बंगाल की बशीरहाट से TMC सांसद हाजी नूरुल का निधन,सीएम ममता बनर्जी ने जताया दुख

इस दौरान उनके साथ बढ़ी संख्या में पश्चिम बंगाल की जनता जुटी थी। वहीं, आज वह एक बार फिर से व्हीलचेयर से पुरुलिया जिले के बाघमुंडी इलाके में रैली को संबोधित करने के लिए पहुंचीं। इस दौरान चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मुझे चोट लगी, लेकिन सौभाग्य से मैं बच गई।

उन्होंने कहा कि मेरे दर्द से ज्यादा यहां के लोगों का दर्द है। मैं उन्हें छोड़ नहीं सकती हूं। पुरुलिया के लोगों से उन्होंने कहा कि एक समय यहां पर काफी आतंक था लेकिन अब उस पर लगाम लग चुका है। साथ ही कहा कि हमारी सरकार ने आदिवासियों के हित में कानून बनाए हैं। वहीं, बढ़ते पेट्रोल—डीजल और रसोई गैस के दामों को लेकर उन्होंने केंद्र सरकार को घेरा है।

 

पढ़ें :- Bengal Violence Case : सुप्रीम कोर्ट ने CBI को लगाई फटकार, इन मामलों को दूसरे राज्यों में ट्रांसफर करने की थी मांग, एएसजी ने वापस ली याचिका
Advertisement