Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. ममता बनर्जी के पास पश्चिम बंगाल के विकास का नहीं है कोई एजेंडा : अमित शाह

ममता बनर्जी के पास पश्चिम बंगाल के विकास का नहीं है कोई एजेंडा : अमित शाह

By संतोष सिंह 
Updated Date

नादिया। देश में बढ़ते कोरोना मामलों के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में एक रोड शो का आयोजन किया। इससे पहले शाह ने बर्धमान पूर्व में एक चुनावी रैली संबोधित करते हुए ममता बनर्जी पर हमला बोला है। उन्होंने दावा किया कि यह साफ है कि इस बार भाजपा 122 सीटों के साथ ममता बनर्जी से आगे है।

पढ़ें :- राहुल गांधी दोनों सीटें भारी अंतर से जीतेंगे : मनिकम टैगोर

अमित शाह ने आगे कहा कि हम बम, बारूद और बंदूक के मॉडल को विश्वास, विकास और व्यापार से बदलेंगे। उन्होंने ममता बनर्जी पर हमलावर होते हुए कहा कि पिछले दिनों दीदी का एक ऑडियो सामने आया है। जिसमें वह कहती हैं कि कूच बिहार में जो चार लोग दुर्भाग्यपूर्ण घटना में मारे गए हैं, उनके शव के साथ जुलूस निकालना है। दीदी, शर्म करो, मृत लोगों के साथ भी आप राजनीति कर रही हो।

उन्होंने कहा कि घुसपैठिए बंगाल के लोगों के हक का रोजगार लेते हैं। बंगाल के लोगों के हक का राशन ले जाते हैं। बंगाल के अंदर कानून व्यवस्था को बिगाड़ते हैं। घुसपैठ को रोकने का काम सिर्फ भाजपा कर सकती है और कोई नहीं कर सकता।

शाह ने रैली में कहा कि दीदी के पास बंगाल के विकास के लिए कोई एजेंडा नहीं है। दीदी बंगाल में 12 मिनट भाषण करती हैं और 10 मिनट मोदी जी को और मुझे गालियां बोलती हैं, दो मिनट सुरक्षा बलों को कोसती हैं। उऩ्होंने आगे कहा कि बंगाल का युवा आज रोजगार के लिए बंगाल से बाहर जा रहा है। हमने तय किया है कि पांच साल के अंदर हर परिवार से एक व्यक्ति को रोजगार देने का काम भाजपा सरकार करेगी।

पढ़ें :- अमेठी लोकसभा सीट से किशोरी लाल शर्मा जीत सुनिश्चित करेंगे : प्रियंका गांधी वाड्रा
Advertisement