Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. गैलरी
  3. Diwali Party: दिवाली पार्टी में लगा बॉलीवुड स्टार्स का मेला, ऐश्वर्या से लेकर रेखा ने बिखेरा हुस्न का जलवा

Diwali Party: दिवाली पार्टी में लगा बॉलीवुड स्टार्स का मेला, ऐश्वर्या से लेकर रेखा ने बिखेरा हुस्न का जलवा

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Manish Malhotra Diwali Party: फेमस फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा (Manish Malhotra) ने बीते दिन यानी रविवार को अपने घर पर दिवाली पार्टी (Diwali Party) का आयोजन किया। इस फंक्शन में कई बॉलीवुड स्टार्स (Bollywood Stars) ने अपनी मौजूदगी से रौनक में चार चांद लगा दिए। सभी सेलेब्स अपने फैशन स्टाइल और सेंस से पार्टी का लेवल हाई कर रहे थे।

पढ़ें :- Anushka Sharma Pregnancy News: दिवाली पार्टी में बेबी बंप छिपाती नजर आई अनुष्का शर्मा, वीडियो हुआ वायरल

आपको बता दें, सभी का लुक खास था, लेकिन कुछ सितारे ऐसे भी थे जो पार्टी की लाइमलाइट अपने नाम करने में कामयाब रहे। अगर आप भी इस सेलेब्स के रूप रंग के दीदार करना चाहते हैं तो चलिए बिना देर किए देखते हैं एक शानदार झलक।

ऐश्वर्या राय बच्चन


रेड कलर के शरारा सूट में ऐश (Aishwarya Rai) बेहद हसीन लग रही थीं, हालांकि उन्होंने पार्टी में थोड़ी लेट एंट्री ली, लेकिन आते ही सारे कैमरे अपनी ओर करने में वो कामयाब रही। भई वो लग ही इतनी शानदार रही थीं, कि हर कोई उनकी ओर आकर्षित हो गया।

नीता अंबानी और राधिका मर्चेंट 

पढ़ें :- Diwali Party में सलमान ने ऐश्वर्या को लगाया गले, जाने वीडियो का पूरा सच

बिजनेस टाइकून नीता अंबानी (Nita Ambani) और उनकी होने वाली बहु राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) इस पार्टी में सबसे अलग और हसीन लगे। जहां सासू मां ने ब्लू कलर की साड़ी पहनी थी।

पूजा हेगड़े 

साउथ की सुपरस्टार पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) की दिलकश अदाएं अक्सर लोगों का दिल जीत लेती हैं। बीते दिन मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में पूजा हेगड़े ने लाल रंग की साड़ी में अपने हुस्न के जलवे बिखेरे। इस लुक में पूजा हेगड़े बला की खूबसूरत लग रहीं थी। कैमरे के सामने एक्ट्रेस ने कई दिलकश पोज मारे।

जान्हवी कपूर

अपने लुक से सनसनी मचाने वाली एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) ने भी मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में अपनी धांसू एंट्री मारी। एक्ट्रेस ने गोल्डन कलर के लहंगे में अपनी दिलकश अदाओं से सभी को घायल कर दिया। एक्ट्रेस का परफेक्ट फिगर इस आउटफिट में बहुत अच्छे से फ्लॉन्ट हो रहा था। हाथ में मैचिंग क्लच ओपन हेयर और ग्लैम मेकअप किए वो बेहद हसीन लग रहीं थी।

सोनम कपूर

फैशन डीवा कही जाने वाली सोनम कपूर (Sonam Kapoor) ने गोल्डन कलर की सिल्क की साड़ी पहन मनीष मल्होत्रा (Manish Malhotra) की दिवाली पार्टी में शिरकत की। इस दौरान एक्ट्रेस ने स्वीटहार्ट स्टाइल ब्लाउज और ग्लैम मेकअप कर सिंपल लुक कैरी किया।

कियारा सिद्धार्थ लगे शानदार

कियारा आडवाणी (Kiara Advani) और सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे शानदार और हिट जोड़ियों में से एक है। साथ में ये कपल बहुत ही अच्छा लगता है।

रेखा 

सदाबहार एक्ट्रेस रेखा (Rekha) का तो क्या ही कहना, एक्ट्रेस ने मनीष मल्होत्रा की पार्टी में रानी की तरह सजे लुक में एंट्री की। एक्ट्रेस ने साड़ी के साथ फुल स्लीव्स का ब्लाउज कैरी कर हैवी जूलरी पहन अपने रानी की तरह सजे लुक में सभी को फेल कर दिया।

 

Advertisement