नई दिल्ली। दिल्ली के रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) में 31 मार्च को आम आदमी पार्टी की इंडिया गठबंधन (INDIA Alliance) के साथ महारैली होगी। विपक्ष एक मंच पर आकर अपनी ताकत का प्रदर्शन करेगा। महारैली को लेकर तीन स्तरीय योजना बनाई गई है। मंडल स्तर की लड़ाई के लिए 2600 पोलिंग स्टेशन पर टीम तैयार की गई है।
पढ़ें :- ICC Cricket World Cup 2027 Schedule : आईसीसी वर्ल्ड कप 2027 शेड्यूल का ऐलान, जाने कब होगा IND vs PAK हाई वोल्टेज मैच?
डोर टू डोर कैम्पेन (Door To Door Campaign) की शुरुआत की गई है। विपक्ष का कहना है कि इंडिया गठबंधन की लड़ाई पूरे देश की लड़ाई है। अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की गिरफ्तारी विपक्ष को खत्म करने की पराकाष्ठा है। अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की गिरफ्तारी के बाद लोगों में नया आक्रोश है। पार्टी से जुड़े पुराने नेता में नया जोश आया है। इस महारैली में किसान, मजदूर संगठन शामिल होंगे। रैली की अनुमति का डर था, लेकिन पुलिस से बातचीत हुई है। साथ ही चुनाव आयोग को भी जानकारी दी गई है।
महारैली में 20 हजार लोगों के शामिल होने की अनुमति दी गई है। राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन, उद्धव ठाकरे, शरद पवार, अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव, चंपई सौरेन, भगवंत मान, डेरेक ओब्रॉय, डीएमके, फारूक अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती, सीता राम येचुरी, डी राजा, दीपांकर और जी देवराजन रैली में शामिल होंगे। ‘तानाशाही हटाओ, लोकतंत्र बचाओ’ रैली का नारा होगा।