Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Margashirsha Amavasya 2024 : मार्गशीर्ष अमावस्या पर करें ये काम, मिलेगा मां लक्ष्मी  का आशीर्वाद

Margashirsha Amavasya 2024 : मार्गशीर्ष अमावस्या पर करें ये काम, मिलेगा मां लक्ष्मी  का आशीर्वाद

By अनूप कुमार 
Updated Date

Margashirsha Amavasya 2024 : हिंदू धर्म में मार्गशीर्ष माह की अमावस्या का विशेष महत्व है। इस दिन स्नान-दान करने से पुण्यकारी फलों की प्राप्ति होती है। अमावस्या के दिन भगवान विष्णु, शिवजी और मां गंगा की उपासना का विधान है। मान्यता है कि अमावस्या के दिन किसी पवित्र नदी या गंगा स्नान जरूर करना चाहिए। पौराणिक ग्रंथों के अनुसार, अमावस्या के दिन पितरों का तर्पण करने से पूर्वजों की आत्मा को शांति मिलती है और उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है। आइये जानते है मार्गशीर्ष माह की अमावस्या के दिन स्नान-दान के लिए शुभ मुहूर्त क्या होगा।

पढ़ें :- Navratri Kanya Pujan 2026 : चैत्र नवरात्रि में कन्या पूजन इस दिन ? जानें तारीख, मुहूर्त जानें

मार्गशीर्ष अमावस्या 2024 
पंचांग के अनुसार, इस वर्ष मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि 30 नवंबर, शनिवार को सुबह 10 बजकर 29 मिनट से प्रारंभ होगी। यह तिथि 1 दिसंबर, रविवार को सुबह 11 बजकर 50 मिनट पर समाप्त होगी। उदया तिथि के अनुसार, इस बार मार्गशीर्ष अमावस्या 1 दिसंबर, रविवार को मनाई जाएगी।

भगवान विष्णु और शिवजी की विधिपूर्वक पूजा

इस दिन सूर्य देव को जल अर्पित करें और व्रत का संकल्प लें। साथ ही भगवान विष्णु और शिवजी की विधिपूर्वक पूजा करें।

लक्ष्मी जी के 108 नामों का जाप

धार्मिक मान्यता है कि मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन मां लक्ष्मी के 108 नाम का जाप करने से आर्थिक तंगी दूर होती है और घर में लक्ष्मी जी का वास होता है। आप अगहन अमावस्या के दिन नीचे दिए गए लक्ष्मी जी के 108 नामों का जाप कर सकते हैं।

Advertisement