उत्तर प्रदेश। महराजगंज के परिवार न्यायालय में भरण-पोषण के मुकदमे की तारीख पर पहुंची एक विवाहिता के साथ मारपीट और गला दबाने का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरीत कार्रवाई की है। उपलब्ध रिपोर्टों के मुताबिक, पुलिस ने महिला की कही गई बातों और वीडियो क्लिप के आधार पर केस दर्ज कर उसके पति और जेठ को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।
पढ़ें :- सम्राट चौधरी ने पीड़ित परिवार की फोटो शेयर की, फिर डिलीट, तेजस्वी यादव, बोले- पॉक्सो एक्ट की धज्जियां उड़ा रहे CM पर तुरंत FIR हो
यह मामला समरधीरा चौराहा निवासी प्रिया से जुड़ा है। यह इलाका पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के अंर्तगत आता है। बता दें कि महिला का अपने पति और ससुराल पक्ष के साथ विवाद चल रहा है। इसी सिलसिले में परिवार न्यायालय, महराजगंज में भरण-पोषण का मुकदमा चल रहा था।
कोर्ट में गवाही के बाद हुआ विवाद
रिपोर्ट के मुताबिक, 24 सितंबर को मुकदमे की तारीख थी और महिला के पिता की गवाही होनी थी। महिला अपने पिता और बहन के साथ कोर्ट पहुंची थी। दोपहर करीब दो बजे कोर्ट रूम से निकलने के बाद वे भूतल स्थित हॉल में पहुंचे। महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि इसी दौरान उसके पति मनीष कुमार मिश्र समेत तीन लोग वहां पहुंचे और उसे घेरकर मारपीट शुरू कर दी। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उसके साथ गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की गई।
पिता और बहन ने बचाने की कोशिश की
पढ़ें :- पहले जहरीला इंजेक्शन, फिर दबाया गला..., दहेज के लिए छत से पत्नी को फेककर तोड़ दी टांग
महिला का कहना है कि जब उसके पिता और बहन ने बीच-बचाव किया तो उनके साथ भी मारपीट की गई। आरोप है कि उन्हें जमीन पर गिराकर गला दबाने की कोशिश की गई। हंगामा बढ़ने पर कचहरी परिसर में मौजूद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को वहां से हटाया।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
25 सितंबर दोपहर करीब 2 बजे भरण-पोषण के मुकदमे में तारीख पर पहुंची महिला जैसे ही अपने पिता की गवाही के बाद कोर्ट रूम से बाहर निकली, उसके पति मनीष मिश्र और ससुराल वालों ने उसे घेर लिया। आरोपियों ने कोर्ट हॉल में सरेआम महिला को जमीन पर पटककर पीटा और गला दबाने की कोशिश की।
बेटी को… pic.twitter.com/QCcKkdzq7W
— Anurag Chaddha (@AnuragChaddha) September 26, 2026
पढ़ें :- तेलंगाना में इंजीनियरिंग छात्रा की मौत का खुलासा, प्यार में पागल लेक्चरर पर छात्रा को जहर देने का आरोप
इस घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। वीडियो में दो महिलाओं और कुछ लोगों के बीच मारपीट होती दिखाई दे रही है। हालांकि, वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है, इसलिए उसमें दिखाई देने वाली पूरी घटना और उसके संदर्भ की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही मानी जाएगी। हालांकि, महिला ने पुलिस को घटना से जुड़ी वीडियो क्लिप भी उपलब्ध कराई है।
पुलिस ने क्या कार्रवाई की?
मामले में महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मारपीट और जान से मारने की धमकी समेत संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। हिन्दुस्तान की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया था। वहीं अमर उजाला की रिपोर्ट में पति और जेठ की गिरफ्तारी और जेल भेजे जाने की बात कही गई है। वहीं पुलिस का कहना है कि इस मामले में उपलब्ध वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच जारी है।