Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Video-सीएम योगी की मां को अपशब्द बोलने वाले मौलाना की बिगड़ी चाल, लंगड़ाते हुए मांगी माफी

Video-सीएम योगी की मां को अपशब्द बोलने वाले मौलाना की बिगड़ी चाल, लंगड़ाते हुए मांगी माफी

By संतोष सिंह 
Updated Date

बहराइच। यूपी के बहराइच जिले (Bahraich District) पुलिस ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) की मां के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में मौलाना अब्दुल्ला सालिम चतुर्वेदी (Maulana Abdullah Salim Chaturvedi) को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि मौलाना बिहार का रहने वाला है और उसके बयान के बाद स्थानीय स्तर पर विरोध दर्ज कराया गया था। इस मामले में विश्व हिंदू परिषद (VHP) के जिलाध्यक्ष की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मौलाना को हिरासत में लिया।

पढ़ें :- CM योगी ने 69804 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं व सुपरवाइजरों को बांटे स्मार्टफोन, नियुक्ति पत्र भी दिया
पढ़ें :- सीएम योगी ने 665 नर्सिंग अधिकारियों को सौंपा नियुक्ति पत्र, बोले- कोई भी एक नियुक्ति पर नहीं उठा सकता सवाल

गिरफ्तारी के बाद मौलाना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वह पुलिस हिरासत में चलता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो में वह लंगड़ाता हुआ दिखाई दे रहा है। पुलिस की ओर से इस वीडियो को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है, जबकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उसके पैर में चोट कैसे लगी?

वायरल वीडियो के बाद शुरू हुआ विवाद

यह पूरा विवाद रमजान के महीने में एक वायरल वीडियो के बाद शुरू हुआ। मूल रूप से बिहार के अररिया का रहने वाला मौलाना अब्दुल्ला सलीम वीडियो में गौ माता के साथ-साथ सीएम योगी की मां के खिलाफ भी बेहद आपत्तिजनक और गाली-गलौज भरी भाषा का इस्तेमाल किया था। इस वीडियो के सामने आते ही यूपी के बहराइच, बलरामपुर और महाराजगंज समेत कई जिलों में भारी आक्रोश फैल गया और पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मुकदमे दर्ज किए।

भड़काऊ बयान देने के बाद से ही मौलाना फरार चल रहा था। यूपी पुलिस की कई टीमें और एसटीएफ लगातार उसकी लोकेशन ट्रैक कर रही थीं। खुफिया इनपुट के आधार पर पुलिस की टीम सादी वर्दी में बिहार के पूर्णिया पहुंची और स्थानीय पुलिस के सहयोग से उसे हिरासत में ले लिया। गिरफ्तारी के बाद यूपी पुलिस उसे लेकर बहराइच पहुंच चुकी है। यहां शहर कोतवाली में उससे पूछताछ की जा रही है।

पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि मौलाना की इस भड़काऊ टिप्पणी के पीछे की असल मंशा क्या थी। क्या यह केवल एक तात्कालिक बयान था या इसके पीछे सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोई बड़ी साजिश थी? बहराइच कोतवाली में दर्ज मुकदमे के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि आरोपी मौलाना से उसके पुराने रिकॉर्ड्स और नेटवर्क के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

पढ़ें :- वित्तीय वर्ष समाप्त होने में छह दिन शेष, 40 फीसदी नहीं खर्च हो पाया बजट , एक कार्यदिवस में पूरा बजट इस्तेमाल करना विभागों के लिए बना टेढ़ी खीर

माफी मांगते हुए भी दिखा मौलाना

एक अन्य वीडियो में मौलाना अब्दुल्ला सालिम चतुर्वेदी Maulana Abdullah Salim Chaturvedi)  अपनी टिप्पणी के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगता नजर आ रहा है। वीडियो में वह कहता दिखता है कि उसका बयान गलत था और उससे लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है, जिसके लिए वह खेद व्यक्त करता है।

इन धाराओं में दर्ज हैं एफआईआर

मौलाना के विवादित बयान के बाद यूपी में उनके खिलाफ 83-84 एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं। बलरामपुर में 7 मार्च को भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा की तहरीर पर कोतवाली नगर थाने में केस दर्ज हुआ। बहराइच में विश्व हिंदू परिषद के कानूनी प्रकोष्ठ संयोजक अजित प्रताप सिंह की शिकायत पर दूसरा केस दर्ज किया गया। इनमें भारतीय न्याय संहिता की धारा 196(1)(a). 299. 353(1) आदि शामिल हैं। जो दुश्मनी फैलाने। धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और गलत सूचना फैलाने से संबंधित हैं।
Advertisement