Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Video : TMC बोली-अभिषेक बनर्जी के हत्या की प्लानिंग बना रही है भाजपा, कोलकाता एयरपोर्ट पर बंदूक संग पकड़ा गया शख्स

Video : TMC बोली-अभिषेक बनर्जी के हत्या की प्लानिंग बना रही है भाजपा, कोलकाता एयरपोर्ट पर बंदूक संग पकड़ा गया शख्स

By santosh singh 
Updated Date

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद अभिषेक बनर्जी के बीती रात कोलकाता एयरपोर्ट (Kolkata Airport) पहुंचने से पहले हवाई अड्डे पर काफी बवाल हुआ है। टीएमसी (TMC) ने दावा किया कि उनके कार्यकर्ताओं ने एक व्यक्ति को एयरपोर्ट पर पकड़ा, जिसके बाद बंदूक थी। इसके जरिए अभिषेक बनर्जी की हत्या की योजना बनाई गई थी।

पढ़ें :- PM Kisan Yojana 23th Installment : चेक करें आपके खाते में आए 2000 रुपये, 23वीं किस्त नहीं आई तो आप इस हेल्पलाइन नंबर पर करें कॉल

TMC ने एक्स पर लिखा कि भाजपा बंगाल के एक गुंडे ने हथियारों के साथ शायद हमारे राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी की हत्या करने की योजना बनाई थी। शुभेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) की निगरानी में कानून और व्यवस्था की ऐसी हालत है कि अपराधी अब खुलेआम घूम रहे हैं, और बिना किसी डर के खुलेआम हमले करने के लिए उनकी हिम्मत बढ़ गई है। अगर यह एक राजनीतिक विरोधी को खत्म करने की राज्य द्वारा प्रायोजित कोशिश नहीं है, तो और क्या है?

सांसद अभिषेक बनर्जी ने भी शनिवार को पश्चिम बंगाल में सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई। उन्होंने दावा किया कि जब वे शुक्रवार रात दिल्ली से कोलकाता एयरपोर्ट जा रहे थे, तब एयरपोर्ट पर एक हथियारबंद व्यक्ति को पकड़ा गया। अभिषेक बनर्जी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि कल रात कोलकाता एयरपोर्ट पर, दिल्ली से मेरे लैंड करने के तुरंत बाद, एक चौंकाने वाली घटना हुई। हथियारबंद लोगों को पकड़ा गया, जिससे सिक्योरिटी और कुछ लोग किस हद तक जाने को तैयार हैं, इस पर गंभीर सवाल उठे। उन्होंने आगे आरोप लगाया कि इस घटना पर मेनस्ट्रीम मीडिया के कुछ हिस्सों ने ठीक से ध्यान नहीं दिया।

बनर्जी ने पोस्ट में कहा कि आपको शायद ही मेनस्ट्रीम मीडिया में इस कहानी को ठीक से कवर करते हुए देखने को मिले। अभिषेक बनर्जी शुक्रवार को लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मिलने और बागी टीएमएसी सांसदों के नेशनल सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया (NCPI) में विलय को चुनौती देने के लिए दिल्ली गए थे। इससे पहले, तृणमूल कांग्रेस के सांसद डेरेक ओ’ब्रायन ने भी आरोप लगाया कि शुक्रवार रात जब वह और बनर्जी एयरपोर्ट से बाहर निकल रहे थे, तो कोलकाता एयरपोर्ट के एग्जिट गेट पर एक भाजपा सपोर्टर बंदूक के साथ खड़ा था।

‘एग्जिट पर हथियारबंद आदमी था’

बता दें कि तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कई वीडियोज शेयर किए। इसमें एक में एक व्यक्ति को वहां से पकड़कर ले जाते हुए दिखाया गया, जिसमें उसके पास बंदूक दिखाई दे रही थी। उसने शक जताया कि इससे अभिषेक बनर्जी की हत्या हो सकती थी। ब्रायन ने एक्स पर लिखा कि “बंदूक के साथ भाजपा सपोर्टर। डरावना वीडियो। कल रात कोलकाता एयरपोर्ट के बाहर से और सबूत।

हत्या की कोशिश?

ब्रायन ने पूछा कि कुछ मिनट पहले अभिषेक, कल्याण बनर्जी और मैं रात (शुक्रवार) करीब 9.45 बजे कोलकाता एयरपोर्ट से बाहर निकले। एग्जिट पर हथियारबंद आदमी था। TMC की महिला सपोर्टर्स ने उसे पकड़ लिया। बंगाल पुलिस? वीडियो सब कुछ बता रहा है।

Advertisement