Mazagon Dock Shipbuilders Limited Recruitment: सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (Mazagon Dock Shipbuilders Limited) मुंबई अपरेंटिस के पदों पर भर्ती निकली है। खास बात ये है कि 8वीं और 10वीं पास अभ्यर्थी भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
पढ़ें :- UPPSC Result 2025 : पीसीएस मुख्य परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित, 2297 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए सफल
आपको बता दें, जो उम्मीदवार इस मझगांव डॉक मुंबई वेरियस (Mazagon Dock Mumbai Various) ग्रुप ए, ग्रुप बी और ग्रुप सी अपरेंटिस परीक्षा के लिए इच्छुक हैं, वे 12 जून 2024 से 03 जुलाई 2024 तक फॉर्म भर सकते हैं।
- कुल पद: 518
- पद का नाम: ट्रेड अपरेंटिस विभिन्न ट्रेड
विभिन्न ट्रेड के अनुसार पदों की संख्या देखने के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक करें।
महत्वपूर्ण तिथियां
- आवेदन प्रारंभ: 12 जून 2024
- ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि: 02 जुलाई 2024
- पूरा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि: 02 जुलाई 2024
- योग्य उम्मीदवार सूची: 15 जुलाई 2024
- परीक्षा तिथि सीबीटी: 10 अगस्त 2024
- एडमिट कार्ड जारी: 26 जुलाई 2024
आवेदन शुल्क
- सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस: 0/-
- एससी/एसटी/पीएच: 0/-
- सभी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है।
- आयु सीमा (01/10/2024 तक)
- ग्रुप ए पद के लिए: 15-19 वर्ष
- ग्रुप बी पद के लिए: 16-21 वर्ष
- ग्रुप सी पद के लिए: 14-18 वर्ष।
- मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड के विभिन्न ट्रेड अपरेंटिस भर्ती नियमों के अनुसार आयु में अतिरिक्त छूट दी जाएगी।
योग्यता
- आईटीआई पद के लिए ग्रुप ए: संबंधित ट्रेड में आईटीआई प्रमाणपत्र के साथ कक्षा 10वीं की परीक्षा।
- गैर आईटीआई पद के लिए ग्रुप बी और सी: कक्षा 8वीं/कक्षा 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण।