Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. Mercedes-AMG का नया GLE कूप परफॉर्मेंस एडिशन ,  5.3 सेकंड में पकड़ेगी तूफानी रफ्तार

Mercedes-AMG का नया GLE कूप परफॉर्मेंस एडिशन ,  5.3 सेकंड में पकड़ेगी तूफानी रफ्तार

By अनूप कुमार 
Updated Date

Mercedes-AMG GLE 53 Coupe Performance Edition : मर्सिडीज एएमजी ने भारत में अपनी नई GLE कूप परफॉर्मेंस एडिशन लॉन्च कर दी है। वहीं कीमत की बात करें तो इसकी कीमत ₹1.52 करोड़ (एक्स-शोरूम) रखी गई है। यह वर्जन स्टैंडर्ड AMG GLE Coupe से नीचे पोजिशन किया गया है और खास तौर पर उन ग्राहकों के लिए तैयार किया गया है, जो ज्यादा डायनामिक और परफॉर्मेंस-फोकस्ड ड्राइविंग एक्सपीरियंस चाहते हैं।

पढ़ें :- Mahindra Scorpio N 2026 : दमदार लुक और नए फीचर्स के साथ जल्द आ रही महिंद्रा स्कॉर्पियो N , जानें कब तक होगी लॉन्च?

AMG GLE 53 Coupe Performance Edition में स्टैंडर्ड तौर पर AMG Dynamic Plus Package मिलता है, जिसमें एक्टिव रोल स्टेबिलाइज़ेशन, वेंटिलेटेड और परफोरेटेड डिस्क वाला AMG हाई-परफॉर्मेंस कंपोजिट ब्रेकिंग सिस्टम (लाल ब्रेक कैलिपर्स के साथ), और AMG Performance स्टीयरिंग व्हील जैसी खूबियाँ शामिल हैं।

पावरट्रेन और परफॉर्मेंस
इसके बोनट के नीचे 3.0-लीटर, 6-सिलेंडर, टर्बो-पेट्रोल इंजन लगा है, जो 6,100 rpm पर 429 BHP और 1,800-5,800 rpm पर 520 Nm की पावर जेनरेट करता है। यह इंजन 9-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम से जुड़ा है, जिसकी मदद से यह SUV महज़ 5.3 सेकंड में 0 से 100 km/h की रफ़्तार पकड़ लेती है। इसकी टॉप स्पीड इलेक्ट्रॉनिक रूप से 250 km/h तक सीमित है।

राइड क्वालिटी
इसमें एडैप्टिव सस्पेंशन सिस्टम और AMG-ट्यून एग्जॉस्ट मैपिंग दी गई है, जो बेहतर राइड क्वालिटी और शानदार साउंड एक्सपीरियंस ऑफर करती है।

खास फीचर्स
Performance Edition में AMG Dynamic Plus Package स्टैंडर्ड तौर पर दिया गया है, जो इसकी हैंडलिंग और स्टेबिलिटी को बेहतर बनाता है. इसमें एक्टिव रोल स्टेबिलाइजेशन, बेहतर बॉडी कंट्रोल और ज्यादा पावरफुल ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है, जिसमें रेड कलर के ब्रेक कैलिपर्स मिलते हैं। इसके अलावा, इसमें AMG ब्रांडेड परफॉर्मेंस स्टीयरिंग व्हील और 22-इंच के ब्लैक फिनिश अलॉय व्हील्स दिए गए हैं, जो इसे और ज्यादा स्पोर्टी लुक देते हैं.

पढ़ें :- New Volkswagen Taigun : नई वोक्सवैगन टाइगुन फेसलिफ्ट लांच,जानें डिज़ाइन -सनरूफ और स्पीड

इंटीरियर और फीचर्स
इंटीरियर में दो 12.3-इंच डिस्प्ले मिलते हैं, जिनमें एक इंफोटेनमेंट सिस्टम के लिए और दूसरा इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के लिए है। इसके अलावा हेड-अप डिस्प्ले, Panoramic Sunroof, वायरलेस फोन चार्जिंग और फोर-जोन क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

 

Advertisement